रोहतास जिले के धर्मपुरा थाना क्षेत्र के हथिनी गांव में एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया है। मृतक हथिनी गांव का गौरी शंकर चौधरी बताया जाता है।
मामले में मृतक गौरीशंकर के बेटे हरेंद्र चौधरी समेत दो को गिरफ्तार किया गया है। परिजनों का आरोप है कि बेटे ने ही पिता की गोली मार कर हत्या कर दी हे। पोस्टमार्टम कराने आए परिजन हरिहर चौधरी ने बताया कि बेटी की शादी के लिए जमीन बेची थी, जिसे लेकर बेटे से विवाद चल रहा था। इसी में आज बेटे ने पिता की गोली मार कर हत्या कर दी है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवारिक विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के बेटे और नाती को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया गया है।
बताते हैं कि गौरी शंकर चौधरी की बेटी सुधा कुमारी की शादी जनवरी 2025 में होनी थी। इसे लेकर गौरीशंकर ने बेटे से पैसे की मांग की थी। बेटे द्वारा पैसा नहीं दिया गया। इसके बाद शादी के खर्च के लिए गौरी शंकर ने जमीन बेची थी। इसी को लेकर बाप-बेटे में विवाद चल रहा था।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…
समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…
समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…