Bihar

वाजपेयी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया था, हमसे दो बार गलती हो गई; बीजेपी की रैली में बोले नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता अटल बिहार वाजपेयी ने उन्हें सीएम बनाया था। नीतीश ने यह भी दोहराया कि उनसे दो बार गलती हो गई कि वे एनडीए का साथ छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के साथ चले गए थे। उन्होंने कहा कि दो बार वे गलत लोगों के साथ चले गए, लेकिन जब पता चला कि वे गड़बड़ करते हैं तो वापस बीजेपी के साथ आ गए। उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि वे अब दोबारा कभी एनडीए छोड़कर नहीं जाएंगे और दाएं-बाएं नहीं करेंगे।

सीएम नीतीश ने शनिवार को भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने बीजेपी कैंडिडेट विशाल प्रशांत के समर्थन में प्रचार किया और उपचुनाव में एनडीए को जिताने की अपील की। अपने संबोधन में सीएम ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी के शासन काल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कथित जंगलराज की याद दिलाते हुए कहा कि वे लोग (आरजेडी) सिर्फ मुस्लिमों का वोट लेते थे, अल्पसंख्यकों को लिए कोई काम नहीं किया। हम सबके लिए काम करते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश ने भागलपुर दंगे की याद दिलाते हुए कहा कि जब तक हम हैं, हिंदू हों या मुस्लिम, सबके लिए काम करेंगे। हमने काम किया है, इसलिए आपके बीच आए हैं। कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराई। 2016 से मंदिरों की भी घेराबंदी करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में कुछ काम नहीं हुआ था। हम जब से सत्ता में आए हैं काम कर रेह हैं। उस समय जन्मे लोगों की उम्र अब 18-19 साल हो गई है। उन्होंने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश ने सहयोगी पार्टी बीजेपी से अपने गहरे संबंध का जिक्र करते हुए कहा कि वाजपेयी ने ही उन्हें बिहार सीएम की कुर्सी पर बैठाया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

7 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

7 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

9 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago