Bihar

बंटेंगे तो कटेंगे मवालियों की भाषा है, देश तोड़ने की बात कर रही बीजेपी; तेजस्वी यादव भड़के

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं के बंटेंगे तो कटेंगे वाले नारे पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा कि बंटेंगे-कटेंगे, यह तो मवालियों की भाषा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग देश को तोड़ने की बात कर रहे हैं। देश के अमन और चैन को खत्म करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश अगर जुड़ा रहेगा, तभी तरक्की करेगा और महान बनेगा।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को एक चैनल से इंटरव्यू में आरोप लगाए कि बीजेपी नीत एनडीए की सरकार ने हिंदुओं के लिए कुछ नहीं किया। ये लोग पढ़ाई, दवाई, शिक्षा, रोजगार और गरीबी के बारे में बात नहीं करते हैं। बंटेंगे तो कटेंगे के नारे को तेजस्वी ने बीजेपी नेताओं की नकारात्मक सोच करार दिया। उन्होंने कहा कि यह जहर फैलाने वाली बात कर रहे हैं। बंटेंगे तो कटेंगे की जगह जुटेंगे या जुड़ेंगे कहना चाहिए। जुटेंगे तभी अमन-चैन रहेगा, देश तरक्की करेगा और महान बनेगा।

तेजस्वी ने कहा कि तोड़ना, नफरत फैलाना, कटना, बंटना ये सब मवालियों की भाषा है। देश टूटेगा तो सबको नुकसान होगा। बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि जंगलराज की परिभाषा होनी चाहिए। जंगलराज का आकलन आंकड़ों से होता है। आंकड़े यह कह रहे हैं कि मौजूदा सरकार में सबसे ज्यादा बलात्कार, अपहरण, हत्या, बैंक लूट के अपराध हो रहे हैं। पुलिस की जांच सही नहीं हो पाती है, अपराधी नहीं पकड़े जाते हैं। पुलिस अगर अपराधियों को अदालत तक लेकर भी चली जाती है तो उन्हें सजा नहीं दिला पाती है। यह सरकार की विफलता है। बिहार में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल गया है।

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से ज्यादा खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि सीएम का स्वास्थ्य जिस तरह का है वो आरएसएसएस और बीजेपी से ज्यादा खतरनाक हैं। जो लोग मस्जिद पर झंडा फहरवा रहे हैं, मुसलमानों को गाली दे रहे हैं, नीतीश उन्हें ही सिक्योरिटी दे रहे हैं। अररिया के बीजेपी सांसद ने मुस्लिमों के खिलाफ जो भाषा कही, चंद घंटों में उन्हें सुरक्षा दे दी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

18 मिनट ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

5 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

6 घंटे ago