बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन मंगलवार रात दिल्ली AIIMS में हो गया. वे 72 साल की उम्र में अंतिम सांस लीं. छठ के गाए उनके गीत बेहद मशहूर हुए और इस पर्व के पहले ही दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा. आज बुधवार को इंडिगो की फ्लाइट से उनका पार्थिव शरीर पटना लाया गया है. दोपहर के बाद पटना में इनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा.
देश की प्रसिद्ध लोकगायिका और बिहार कोकिला पद्मश्री शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा की है। सीएम नीतीश कुमार ने पटना के डीएम को निर्देश है कि राजकीय सम्मान के साथ स्व. शारदा सिन्हा के अंतिम संस्कार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करवाएं। इससे पहले उन्होंने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को स्व. शारदा सिन्हा के परिवार के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर उनका पार्थिव शरीर वायुयान से पटना भेजने का निर्देश दिया था।
पटना एयरपोर्ट पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा आदि मौजूद थे. कल गुरुवार को सुबह 8 बजे गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा को अंतिम विदाई दी जाएगी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार शाम शारदा सिन्हा के राजेन्द्र नगर स्थित घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.
शारदा सिन्हा के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उनके (शारदा सिन्हा) के गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं. महापर्व छठ से जुड़े उनके गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी.
दिल्ली AIIMS ने बताया कि सेप्टिसीमिया (ब्लड इंफेक्शन) की वजह से शारदा सिन्हा की मौत हुई है. 26 अक्टूबर को ज्यादा तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया था. 3 नवंबर को हालत में सुधार हुआ उसके बाद उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था. लेकिन 4 नवंबर की शाम उनका ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा, इसके बाद से वे वेंटिलेटर पर चली गईं थीं.
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…
समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…