Bihar

इस वजह से इंजन और बोगी के बीच दब गया था रेलवेकर्मी, जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

बेगूसराय जिले में बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म -5 पर लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन से इंजन की शंटिंग करने के दौरान कपलिंग खोलने के वक्त दबने से ड्यूटी पर तैनात प्वाइंट मैन की दर्दनाक मौत हो गई। एक रेलकर्मी इंजन और बोगी के बीच कैसे दब गया? इसकी जांच रिपोर्ट में कई अहम बातें सामने आई हैंं।

जांच रिपोर्ट में अहम खुलासा

बरौनी जंक्शन पर शनिवार को शंटिंग की कवायद के दौरान दो रेल कर्मचारियों के बीच समन्वय की कमी के कारण एक की मौत हो गई। पांच रेल अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षरित संयुक्त रिपोर्ट में कहा गया है कि दो पॉइंटमैन- अमर कुमार और मोहम्मद सुलेमान- एक दूसरे के बीच पर्याप्त समन्वय नहीं कर पाए जिसके कारण सुलेमान ने लोको पायलट (ट्रेन चालक) को गलत संकेत दिया और परिणामस्वरूप 30 वर्षीय अमर कुमार की मौत हो गई।

पॉइंटमैन का काम ट्रेन के इंजन को डिब्बों से अलग करना होता है। प्रारंभिक रिपोर्ट में घटना के लिए सुलेमान को जिम्मेदार ठहराया गया है लेकिन सुलेमान ने लिखित रूप से अपना बचाव करते हुए दुर्घटना के लिए लोको पायलट को जिम्मेदार ठहराया है। जबकी सीसीटीवी में वह लोको पायलट को पीछे जाने का इशारा करते हुए साफ-साफ दिखाई दे रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा…

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो प्लेटफॉर्म पर खड़े कुछ लोगों ने उक्त कर्मी को दबा देखा तो ट्रेन के चालक को आवाज भी लगाई लेकिन भीड़ को जुटता देख निकल गया। अब यह मामला जांच का विषय है। घटना शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे की है।

लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद साढ़े दस बजे मृतक के शव को इंजन व कंपलिंग के बीच से निकाला गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बरौनी जंक्शन पर तैनात 30 वर्षीय अमर कुमार के रूप में हुई है। वह बरौनी रेलवे कॉलोनी में रहता था। वह समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय सरदारगंज का मूल निवासी था।

देखें वीडियो: 

▪️DRM को पकड़कर रोने लगी मृतक रेलकर्मी की माँ, बरौनी जंक्शन पर कोच और इंजन के बीच दबने से शंटमैन की हुई मौत…

▪️बरौनी जंक्शन पर ट्रेन और इंजन के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत मामले में सोनपुर DRM ने दिये जांच के आदेश, देखिये क्या कहा…

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

33 मिनट ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

8 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

14 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

16 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

16 घंटे ago