Categories: BiharNEWSSamastipur

आज IPL ऑक्शन में बिहार के इन 4 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, समस्तीपुर के 13 साल के वैभव पर भी बरसेगा पैसा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में होना है. इस बार का IPL बिहार के लिए खास है. क्योंकि यहां के 4 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी. राज्य के चार खिलाड़ी IPL 2025 में नजर आएंगे. इसमें सबसे कम उम्र के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जो कि समस्तीपुर जिले के ताजपुर के रहने वाले हैं, साथ ही लेग स्पिनर हिमांशु सिंह, विकेटकीपर बल्लेबाज बिपिन सौरभ और तेज गेंदबाज शाकिब हुसैन का नाम शामिल है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैभव सूर्यवंशी इस ऑक्शन में सबसे युवा खिलाड़ी हैं उन्होंने सचिन से भी कम उम्र में रणजी में डेब्यू कर बिहार का नाम रौशन किया था. वहीं, गोपालगंज के साकिब हुसैन की क्रिकेट के प्रति दीवानगी ऐसी थी कि मां को अपने गहने गिरवी रखने पड़े थे. एकेडमी की फीस भरने के लिए बिपिन सौरभ ने ग्राउंड की घास काटी थी.

13 साल के वैभव IPL ऑक्शन में सबसे युवा खिलाड़ी

बिहार के समस्तीपुर जिला के वैभव सूर्यवंशी इस ऑक्शन में सबसे युवा खिलाड़ी हैं. वैभव की उम्र अभी सिर्फ 13 साल है. वे रणजी ट्रॉफी, हेमन ट्रॉफी और कूच बिहार ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट खेल चुके हैं. वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. वैभव जूनियर इंडियन क्रिकेट टीम के हिस्सा हैं. वे इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 सीरीज में भी टीम का हिस्सा थे. उन्होंने इस सीरीज में महज 58 गेंदों में ही शतक जड़ दिया था.

20 साल के साकीब का बेस प्राइस 30 लाख रुपया

IPL ऑक्शन 2025 की लिस्ट में 20 साल के खिलाड़ी साकिब हुसैन का भी नाम शामिल है. जो बिहार के गोपालगंज जिला के हैं. साकिब दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. चेन्नई सुपर किंग में नेट बॉलर के रूप में पहले से ही इनका चयन हो चुका है. अब साकिब का बेस प्राइस 30 लाख रुपया है. पिछले साल साकिब हुसैन को KKR ने 20 लाख रुपए में खरीदा था.

11 साल पहले की थी क्रिकेट करियर की शुरुआत

बिहार के औरंगाबाद जिला के बिपिन सौरभ का भी ऑक्शन होना है. रणजी टीम में बिपिन सौरभ ने शानदार प्रदर्शन किया था. जिसके बाद IPL का दरवाजा खुल गया. बिपिन सौरभ विकेटकीपर और बल्लेबाज हैं. 25 साल के बिपिन ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 11 साल पहले की थी.

वीरेंद्र सहवाग मेरे पसंदीदा खिलाड़ी- हिमांशु

पटना में जन्मे हिमांशु सिंह ने टीवी देखकर खेलना शुरू किया था. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ‘बचपन में टीवी पर क्रिकेट देखकर मुझे इसका जुनून चढ़ा. मुझे क्रिकेट देखना काफी पसंद था. वीरेंद्र सहवाग मेरे मनपसंद खिलाड़ियों में से एक हैं. मैं क्रिकेट खेलना 10 साल से ही शुरू कर दिया था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

7 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

20 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

20 घंटे ago