बिहार की 31 लाख जीविका दीदी लखपति दीदी के रूप में चिह्नित की गयी है। इन दीदियों का चयन एक साल के अंदर किया गया है। इनकी सालाना आमदनी एक लाख या उससे अधिक है। राष्ट्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार जीविका के तहत लखपति दीदियों की संख्या बिहार में सबसे ज्यादा है। बिहार पहला राज्य है जहां पर 31 लाख से अधिक जीविका दीदी लखपति बनी है।
केंद्र सरकार की लखपति दीदी योजना की शुरुआत वर्ष 2023 में हुई थी। ग्रामीण महिलाओं में आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए इस योजना की शुरुआत की गई थी। इसके तहत कृषि, गैर कृषि और सेवा आधारित गतिविधियां शामिल है। लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया गया। महिलाओं को खेती, पशुपालन, छोटे व्यवसाय से जोड़ा गया। उन्हें आर्थिक सशक्तीकरण के साथ सामाजिक सशक्तीकरण,स्थानीय रोजगार का सृजन और स्थायी विकास के प्रति जागरूक किया गया।
राज्यभर की सभी लखपति दीदियों का एक समूह बनाया जाएगा। इसके माध्यम से अन्य ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। महिलाओं को छोटे स्तर पर कैसे व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, इसकी जानकारी दी जाएगी। दीदियां अपने संघर्ष के बारे में सभी को बताएंगी। उन महिलाओं को मोटिवेट करेंगी जो घर से ही बैठकर कुछ करना चाहती है।
लखपति दीदी के रूप में चिह्नित होने से महिलाओं में आत्मविश्वास आ रहा है। राज्यभर से 31 लाख से अधिक लखपति दीदी चिह्नित हो चुकी है। यह देशभर में सबसे ज्यादा है। सालाना एक लाख या उससे अधिक इनकी आमदनी है।
– राजेश कुमार, ओएसडी, जीविका बिहार
समस्तीपुर : जिले के शहरी और ग्रामीण बाजारों में खाद्य सामग्री में मिलावट का कारोबार…
समस्तीपुर : जिले में दवाओं की अवैध बिक्री, बिना चिकित्सकीय पर्ची के एंटीबायोटिक और नशीली…
समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…
समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मारपीट और रंगदारी से जुड़े मामले में 11…