पटना में 5 देशरत्न स्थित तेजस्वी यादव के बंगले को आज खाली कराया गया है। भवन निर्माण विभाग ने इस आवास को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को हैंड ओवर किया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की टीम शनिवार को बंगले की चाबी लेने पहुंची थी।
बता दें कि उपमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी को सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। इस बंगले में पहले तेजस्वी यादव रहा करते थे। आवास हेंड ओवर करने के बाद अब विजयादशमी के दिन सम्राट चौधरी गृह प्रवेश करेंगे।
बिहार में सरकारी बंगला होना स्टेटस सिंबल माना जाता है। महागठबंधन से अलग होकर जब नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ मिलकर बिहार में एनडीए की सरकार बनाई। जिसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार होते ही सभी मंत्रियों को बंगला आवंटित कर दिया गया। बिहार में बीजेपी कोटा के मंत्रियों को नया बंगला दिया गया।
वही बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को 5 देश रत्न मार्ग बंगला आवंटित किया गया। इस बंगले में पहले तेजस्वी यादव रहते थे। यह बंगला तेजस्वी के नाम से ही आवंटित था। लेकिन अब उनसे यह बंगला खाली करवा लिया गया है। इस बंगले को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के नाम से आवंटित किया गया है। आज बंगले की चाबी सम्राट चौधरी के प्रतिनिधी को भवन निर्माण विभाग ने सौंप दी है। सम्राट चौधरी विजयादशमी के दिन इस बंगले में गृह प्रवेश करेंगे।
बता दें कि बिहार उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को 3 देश रत्न मार्ग स्थित बंगले को आवंटित किया गया था तो वही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को विजय सिन्हा वाला बंगला दिया गया। तेजस्वी यादव को एक पोलो रोड का बंगला आवंटित किया गया। विजय सिन्हा जब महागठबंधन की सरकार में नेता प्रतिपक्ष थे तब इसी एक पोलो रोड स्थित बंगले में रहा करते थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…