Bihar

Big Boss के सेट से कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की तस्वीर वायरल, आज रात के प्रीमियर शो में आयेंगे नजर

चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की दीवानी जनता का उत्साह चरम पर है। इस शो का 18वां सीजन आज से शुरू जो हो रहा है। सोने पर सुहागा यह है कि इस बार भी सलमान खान ही इसमें बतौर होस्ट नजर आने वाले हैं। धीरे-धीरे शो के प्रतिभागियों के नाम भी सामने आ रहे हैं। काफी समय से मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए जा रहे थे कि धार्मिक गुरू अनिरुद्धाचार्य जी भी इस शो का हिस्सा बनेंगे। अब उनकी एक तस्वीर भी सेट से सामने आई है, जो काफी वायरल हो रही है। आइए जान लेते हैं इसकी सच्चाई।

बिग बॉस 18 के प्रीमियर में पहुंचे धार्मिक गुरू

‘बिग बॉस 18’ का एलान होने के बाद से ऐसे तमाम दावे किए गए कि अनिरुद्धाचार्य जी इस बार बिग बॉस के घर में नजर आएंगे। फिर ऐसी खबरें आईं कि उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया है। अब बिग बॉस के सेट से धार्मिक गुरू की एक तस्वीर सामने आई है और वह भी सलमान खान के साथ। यह तस्वीर खुद अनिरुद्धाचार्य जी ने साझा की है। इसके साथ यह भी साफ हो गया है कि वे शो का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, प्रीमियर में वे प्रतिभागियों को आशीर्वाद देने जरूर पहुंचे। बता दें की फिलहाल अनिरुद्धाचार्य जी का समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उदयपुर गांव स्थित राम जानकी ठाकुरवाड़ी परिसर में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है।

सलमान खान को दिया आशीर्वाद

धार्मिक गुरू अनिरुद्धाचार्य जी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर साझा की है। इसमें वे सलमान खान को श्री श्रीमद्भगवद्गीता उपहार में देते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, ‘बिग बॉस 18’ के सेट पर घर के अंदर जाने वाले सभी सदस्यों को आशीर्वाद देने के साथ सलमान खान को गीता देकर दिया आशीर्वाद दिया। कल जरूर देखें कलर्स टीवी चैनल पर रात 9 बजे….’।

कब और कहां देखें शो?

‘बिग बॉस 18’ का प्रसारण आज 6 अक्तूबर से हो रहा है। शो का प्रीमियर कलर्स चैनल पर रात नौ बजे से होगा। इसे जियो सिनेमा के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 29 रुपये का मासिक शुल्क देकर देख सकते हैं। यह शो पूरे हफ्ते आएगा। सोमवार से शुक्रवार जहां प्रतिभागी दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे, वहीं शनिवार और रविवार को वीकएंड का वॉर के नाम से आएगा। इस दिन शो के होस्ट सलमान खान प्रतिभागियों के हफ्ते भर का जायजा लेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

12 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

14 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

14 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

18 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

21 घंटे ago