छठ महापर्व के लिए मुंबई से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। यह घटना बगहा पुलिस जिले के खौरपोखरा के पास पोल संख्या 284/3 के पास की बताई जा रही है। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थानाक्षेत्र के चैनपुर निवासी हरिराम पटेल के बेटे वीरेंद्र पटेल (22) के रूप में हुई है।
बोगी के गेट पर खड़ा था युवक
जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र मुंबई में मजदूरी करता था और छठ महापर्व के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी अपने गांव लौट रहा था। यात्रा के दौरान वह ट्रेन की बोगी के गेट पर खड़ा था। इसी दौरान अचानक ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार देर शाम उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला, जिसे बगहा पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।
आधार कार्ड से हुई पहचान
मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों को हादसे की सूचना दी। हादसे की खबर से मृतक के परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
यात्रा के दौरान हुए हादसे से सदमे में यात्री
वीरेंद्र के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों ने बताया कि वह ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा था और अचानक संतुलन खो बैठा, जिससे वह चलती ट्रेन से गिर गया। घटना से सभी यात्री सन्न रह गए और तुरंत ही पुलिस और परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस और परिजनों ने मिलकर युवक की तलाश की, जिसके बाद घंटों की मशक्कत के बाद उसका शव झाड़ियों में बरामद किया गया।
छठ महापर्व के मौके पर परिवार में छाया मातम
बिहार के प्रमुख त्योहार छठ के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी वीरेंद्र अपने घर लौट रहा था, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार में शोक की लहर फैला दी है। घटना से छठ का उत्साह मातम में बदल गया है। परिजन इस असमय हुए हादसे से गहरे सदमे में हैं।
समस्तीपुर : मोहिउद्दीनगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गंगा दियारा इलाके में निलंबित एएसआई सरोज सिंह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए यह क्षण अत्यंत गर्व और प्रेरणा से भरा रहा,…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़…
समस्तीपुर : आईएमए के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 मार्च…
बिहार पुलिस के पदाधिकरी या कर्मी राज्य में कहीं भी पदस्थापित हों, उनपर मुकदमा चलाने…
मिशन सीमांचल पर तीन दिनों के बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…