Bihar

‘महागठबंधन के 6-7 नेता शराब पीते हैं, जल्द होगा खुलासा’, मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा आरोप

बिहार में शराब पर सियासत पूरे शबाब पर है। जहरीली शराबकांड के बाद से लगातार विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर है। शराबबंदी को लागू कराने में सरकार को विफल बता रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तो ये आरोप लगाया था कि सरकार ही बिहार में शराब बिकवा रही है। और नीतीश राज में ही शराबबंदी से पहले पंचायतों तक में शराब की दुकानें खोली गई थी। जिस पर अब राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन पर निशाना साधा है।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि बहुत जल्द पता चल जाएगा, कि शराब कौन पीता है। विभाग ही इसकी लिस्ट जारी करेगा। महागठबंधन के ही 6-7 नेता हैं, जो शराब पीते हैं। हालांकि उन्होने नेताओं के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन ये जरूर कहा कि लिस्ट जल्द जारी होगी।

उन्होने कहा कि केंद्र और राज्य मिलकर रोजगार और स्वरोजगार की ओर काम कर रही है। भारत ही ऐसा देश है, जहां गरीब भी मोबाइल इस्तेमाल कर रहा है। गरीब भूखे पेट नहीं सो रहा है। मोदी सरकार से पहले रोज अखबारों में निकलता था, कि भूख से लोगों की मौत हो रही है। आज 140 करोड़ का देश शांति से जी रहा है। गरीब भी फेसबुक यूज कर रहा है। देश विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है, बस चिंता ये है कि किसी की नजर न लगे।

बिहार में शराब पर सियासत पूरे शबाब पर है। जहरीली शराबकांड के बाद से लगातार विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर है। और शराबबंदी को लागू करने में सरकार को विफल बता रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तो ये आरोप लगाया था कि सरकार ही बिहार में शराब बिकवा रही है। और नीतीशराज में ही शराबबंदी से पहले पंचायतों तक में शराब की दुकानें खोली गई थी। जिस पर अब राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन पर निशाना साधा है।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि बहुत जल्द पता चल जाएगा, कि शराब कौन पीता है। विभाग ही इसकी लिस्ट जारी करेगा। महागठबंधन के ही 6-7 नेता हैं, जो शराब पीते हैं। हालांकि उन्होने नेताओं के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन ये जरूर कहा कि लिस्ट जल्द जारी होगी। उन्होने कहा कि केंद्र और राज्य मिलकर रोजगार और स्वरोजगार की ओर काम कर रही है। भारत ही ऐसा देश है, जहां गरीब भी मोबाइल इस्तेमाल कर रहा है। गरीब भूखे पेट नहीं सो रहा है। मोदी सरकार से पहले रोज अखबारों में निकलता था, कि भूख से लोगों की मौत हो रही है। आज 140 करोड़ का देश शांति से जी रहा है। गरीब भी फेसबुक यूज कर रहा है। देश विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है, बस चिंता ये है कि किसी की नजर न लगे।

आपको बता दें बीते दिनों जहरीली शराबकांड में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। जिसमें सीवान, सारण और गोपालगंज के लोग शामिल थे। शराबकांड पर विपक्ष ने जमकर नीतीश सरकार को घेरा था। तेजस्वी ने कहा था कि मुख्यमंत्री से बिहार संभल नहीं रहा है। वहीं तेजस्वी के बड़े भाई और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा था कि अगर सरकार ईमानदारी से बड़े-बड़े अफसरों के घर पर छापा मारे, तो शराब की बोतलें निकलेंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

3 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

4 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

4 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

4 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

15 घंटे ago