बिहार के मुंगेर में बेखौफ अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को गोली मार दी. उन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है. आरजेडी नेता सुबह जब मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया.
यह घटना सफिया सराय थाना इलाके के हवाई अड्डा मैदान की है. गुरुवार की सुबह जब आरजेडी नेता पंकज यादव मॉर्निंग वॉक पर निकले तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. उन्हें गंभीर हालत में प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. हालांकि अबतक सामने नहीं आया है कि आरजेडी नेता को किसने और क्यों गोली मारी.
पटना में दो दिन पहले प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
बीते एक अक्टूबर को पटना में बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी थी. मृतक के बड़े भाई ने बताया कि उसका भाई जमीन खरीदने और बेचने का काम करता था. एक प्लाट को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. इसको लेकर पंचायत भी हुई थी और अब मेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था और मामले की जांच कर रही है.
बीते महीने ही बीजेपी नेता की हुई थी हत्या
बीते महीने ही पटना सिटी में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एसआईटी का गठन किया था. सीसीटीवी फुटेज से पहचान के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था. आरोपी से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…
समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…