Bihar

‘कभी भी मेरी हत्या हो सकती है…,’ लॉरेंस गैंग की धमकी के बाद पप्पू यादव ने गृह मंत्रालय से Z श्रेणी की मांगी सुरक्षा

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से बिहार के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली है. पप्पू यादव ने इस संबंध में बिहार पुलिस से शिकायत की है और केंद्रीय गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर घटना के बारे में जानकारी दी है. पप्पू ने गृह मंत्रालय से ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग की है. पप्पू का कहना था कि अभी मुझे ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है. लेकिन लगातार धमकियां मिलने से जान को खतरा है. यदि सिक्योरिटी नहीं बढ़ाई गई तो कभी भी मेरी हत्या हो सकती है.

पप्पू यादव ने कहा, मुझे लॉरेंस गैंग से धमकियां मिल रही हैं और मेरी हत्या हो जाती है तो सरकार जिम्मेदार होगी. पप्पू ने हर जिले में अपने लिए पुलिस एस्कॉर्ट और कार्यक्रम स्थल पर सख्त सुरक्षा की भी मांग की है.

‘सुरक्षा के प्रति निष्क्रिय दिख रही है सरकार’

पप्पू का कहना था कि देश में लॉरेंस बिश्नोई गैंग लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहा है. मैंने राजनीतिक व्यक्ति होने के कारण लॉरेंस बिश्नोई गैंग का विरोध किया, जिसके कारण गैंग के प्रमुख ने मुझे मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी है. लेकिन सरकार सुरक्षा के प्रति निष्क्रिय दिख रही है. लगता है कि मेरी हत्या के बाद ही लोकसभा और विधानसभा में शोक संवेदना जताने के लिए सक्रिय होंगे. पप्पू ने चिट्ठी में यह भी बताया कि इससे पहले भी मुझ पर और मेरे परिवार के सदस्यों पर हमला हुआ है. कई बार नेपाल के माओवादी संगठन समेत कई जातिवादी अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है. मैं ऊपर वाले की कृपा से बचता रहा.

‘सुरक्षा में कमी का फायदा उठा रहे अपराधी’

पप्पू ने कहा, नेपाल के उग्रवादी संगठन माओवादी ने जब मेरे मोबाइल पर धमकी दी थी, तब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुझे 2015 में वाई प्लस (थ्रेट) सुरक्षा घेरा में रखा गया था. हालांकि, 2019 में मेरे सुरक्षा घेरा को घटाकर वाई श्रेणी कर दिया गया. मेरे सुरक्षा घेरा में कमी का फायदा उठाते हुए लोकसभा चुनाव के दौरान कई हत्या के शातिर अपराधी ने फेसबुक पर लाइव होकर मुझे गालियां दीं. घर में घुसकर मुझे जान से मारने की धमकी दी. इस संबंध में सरकार को लिखित जानकारी दी थी. लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया.

‘सलमान मुद्दे से अलग रहने की हिदायत’

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव का कहना था कि कॉल करके उन्हें धमकी दी गई और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मुद्दे से अलग रहने की हिदायत दी गई है. पप्पू यादव ने बिहार के डीजीपी को इस मामले की शिकायत की है. पप्पू यादव के मुताबिक धमकी देने वाले ने दावा किया है कि लॉरेंस बिश्नोई जेल से ही पप्पू यादव से बात करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन बात नहीं हो पा रही है. फोन करने वालों के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई एक घंटे के लिए जेल का जैमर बंद करवाने के लिए एक लाख रुपये तक दे रहा है लेकिन पप्पू यादव से संपर्क नहीं हो सका.

Avinash Roy

Recent Posts

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

17 मिनट ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

45 मिनट ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

3 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

3 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

3 घंटे ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

7 घंटे ago