बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने भी इस मांग को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को भारत रत्न मिलना चाहिए। इससे पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने पटना में पोस्टर लगाकर यह मांग उठाई थी, जिससे खुद उनकी पार्टी ने ही पल्ला झाड़ दिया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की बात होनी चाहिए। यह अच्छी बात है। सीएम का राजनीतिक अनुभव बहुत से राजनेताओं से ज्यादा है। उनकी राजनीति से आप सहमत या असहमत जरूर हो सकते हैं। मगर यह बात सत्य है कि वे संघर्ष करके आज इस मुकाम तक पहुंचे और लंबे समय तक भारतीय राजनीति की एक धुरी बने रहे।
बता दें कि नीतीश और चिराग, दोनों की पार्टियां बीजेपी के साथ एनडीए में हैं। हालांकि, चिराग अक्सर नीतीश की नीतियों के विरोधी रहे हैं। अब चिराग के द्वारा नीतीश को भारत रत्न दिए जाने की मांग करने पर बिहार का सियासी पारा गर्मा गया है।
दो दिन पहले पटना में जेडीयू नेता छोटू सिंह ने पोस्टर लगाकर नीतीश कुमार को बिहार का विकास पुरुष बताकर उन्हें भारत रत्न देने की मांग की थी। यह पोस्टर पटना में शनिवार को हुई जेडीयू प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक से पहले लगाया गया था। हालांकि, नीतीश को भारत रत्न देने की मांग से जेडीयू ने पल्ला झाड़ दिया। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और नीतीश के करीबी नेता मनीष वर्मा ने कहा कि यह पार्टी का आधिकारिक स्टैंड नहीं है। यह पार्टी के एक नेता की महज एक भावना है, इसे पार्टी का कोई समर्थन नहीं है।
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…