समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: युवक ने मेहनत-मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया, पुलिस में नौकरी लगते ही पति को छोड़ा, जानें कारण

बिहार के गया जिले में एक युवक की मुलाकाता शादी शुदा महिला से होती है. उस वक्त महिला अपने पति से तालाक लेकर अलग रहती थी. फिर महिला और युवक के बीच प्रेम हो जाता है. ये दोनों रिलेशनशिप में रहने लगते है. जब इसकी जानकारी युवक के परिजनों को होती है तो युवक मिथिलेश कुमार की शादी उस महिला प्रीति से घर वालों ने 2017 में करा देते है. शादी के बाद सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था और कुछ दिन बाद युवक और महिला से एक बच्चा हुआ.

पत्नी का धोखा नहीं सह पा रहा युवक

शादी के बाद युवक के पास नौकरी भी नहीं थी, जिसके कारण युवक ने मेहनत मजदूरी करता था, दोनों की शादी शुदा जिंदगी अच्छी खासी चलने लगी. इस दौरान युवक ने अपनी पत्नी को पढ़ने के लिए प्रेरित किया. पत्नी को पढ़ाई में किसी प्रकार की दिक्क्त न हो इसके लिए युवक ने मजदूरी करने के साथ साथ सुबह शाम खाना भी बनाने की जिम्मेदारी संभाली. दिन रात मेहनत-मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया. शारीरिक दक्षता यानि फिजिकल टेस्ट पास करने के लिए पत्नी को ले जाकर दौड़ की प्रेक्टिस करवाया. पत्नी ने भी मेहनत और लगन से अपनी जिम्मेदारी निभाई. 2021 में युवक की पत्नी प्रीति को बिहार पुलिस में नौकरी मिल जाती है. जब पत्नी की नौकरी बिहार पुलिस में लग गई, तो पति मिथिलेश कुमार गदगद हो गया. लेकिन कुछ दिन बाद ऐसा हुआ कि पति मिथिलेश कुमार उस दिन से लेकर आज तक रो रहा है.

IMG 20231027 WA0021

ट्रेनिंग के बाद पति से बना ली दूरी

यह पूरा मामला शेरघाटी थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर पंचायत के ग्राम भुजौल का है. प्रीति कुमारी झारखंड के हंटरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है. शादी के बाद प्रीति ने एक बच्चे को जन्म दिया और दोनों की जिंदगी में सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन इसके बीच साल 2021 में प्रीति की बोधगया बीएमपी में नौकरी लगने के बाद मिथिलेश से दूर होने लगी और अब उसका न फोन उठाती है और ना मिलना चाहती है. इस संबंध में पीड़ित मिथिलेश कुमार ने गया एसएसपी को लिखित आवेदन देकर गुहार लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी उसके पास नहीं आ रही है.

IMG 20241003 WA0063IMG 20230604 105636 460

पति ने पत्नी से मिलाने के लिए एसपी से लगाई गुहार

वह अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता है, लेकिन वह उससे मिलना भी नहीं चाहती. पत्नी फिलहाल में बीएमपी बोधगया में पोस्टेड है. इस संबंध में बोधगया बीएमपी में तैनात महिला सिपाही प्रीति कुमारी का कहना है कि पति से तंग आकर दूर रहना चाहती हूं. एटीएम कार्ड को हमसे छीनकर पैसे की निकासी कर लेता था. दहेज के लिए भी हमे टॉर्चर किया जाता रहा. हमने विभाग में इसकी लिखित शिकायत देकर अवगत करा चुंकी हूं. अब हम इनके साथ नहीं रहना चाहती हूं. पीड़ित मिथिलेश कुमार ने अपनी पत्नी से मिला देने की गुहार एसपी से लगाई है.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20240904 WA0139Samastipur Town AdvIMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02