Bihar

बिहार: इंस्पेक्टर निकला शराब माफिया…SP ने आवास पर मरवाया छापा तो पुलिस टीम रह गई दंग

मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने गुप्त सूचना के आधार पर बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर के आवास पर छापेमारी करने का आदेश दिया। जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के इंस्पेक्टर पंकज कुमार गुप्ता के घर से 22 बोतल विदेशी शराब, आठ फूटी हुई शराब की बोतलें और लगभग एक लाख रुपए कैश बरामद किया गया। हालांकि, पुलिस के आने की भनक लगते ही इंस्पेक्टर मौके से फरार हो गया।

इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सोशल मीडिया पर आम जनता से तस्करी की सूचना साझा करने की अपील की थी, जिसके चलते यह छापेमारी संभव हो पाई। सोमवार को गुप्त सूचना मिलने के बाद प्रशिक्षु डीएसपी वसीम फिरोज के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और नगर थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान, इंस्पेक्टर पंकज कुमार गुप्ता के आवास से बरामद शराब और नकद राशि ने इस मामले को गंभीर बना दिया है। सूत्रों के अनुसार, आरपीएफ इंस्पेक्टर का आचरण संदिग्ध रहा है, और वह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ भी अच्छे संबंध नहीं रखता था।

पंकज कुमार के ऊपर की मंजिल पर स्थित आवास से अवैध शराब का कारोबार चल रहा था, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

2 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

5 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

16 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

17 घंटे ago