Bihar

लालू राज में नरसंहार हुआ, मुंह न खोलवाएं; आंकड़े गिना डिप्टी CM ने राजद अध्यक्ष को घेरा

बिहार के उपमुख्यमत्री सम्राट चौधरी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि लालू प्रसाद के 15 साल के राज में न केवल यहां साम्प्रदायिक दंगे हुए, बल्कि जातीय दंगे और नरसंहारों की आग में भी बिहार जलता रहा। वे राजनीतिक कारणों से दंगाइयों के किसी न किसी वर्ग को संरक्षण भी देते रहे। बुधवार को जारी बयान में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लालू राज में सीतामढ़ी का वह भीषण दंगा आज भी लोग नहीं भूले हैं, जिसमें सैकड़ों लोग घायल हुए और संपत्ति का भारी नुकसान हुआ था।

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि साल 1992 में वहां दो समुदायों के बीच हिंसा भड़की और 65 लोग मारे गए थे। लालू प्रसाद दंगा क्यों नहीं रोक पाए? राबड़ी देवी के शासनकाल में बिहारशरीफ भी दंगों की आग में जला था। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में जब तक एनडीए की सरकार है, साम्प्रदायिकता, अपराध और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति कायम रहेगी। राज्य सरकार दंगाइयों पर कड़ी नजर रखती है।

इसकी चिंता लालू प्रसाद न करें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भागलपुर दंगा, सीवान के आतंक शहाबुद्दीन को संरक्षण दिया, वे किस मुंह से दंगों को लेकर बयान दे रहे हैं? राजद की जमीन खिसक गई है। वे लोकसभा में केवल चार सीट जीत पाए, इसलिए लालू प्रसाद अल्पसंख्यकों को भाजपा का भय दिखाकर वोट बैंक साधने की कोशिश कर रहे हैं।

लालू प्रसाद ने क्या कहा था…

आपको बता दें कि इससे पहले राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा था कि हमारे रहते कोई दंगा फसाद नहीं करा सकता। पटना में मीडिया से बातचीत में लालू प्रसाद ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा से जुड़े सवाल पर कहा कि गिरिराज सिंह को इस तरह की बात करने की आदत है। हिंदू मुस्लिम सब रहेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे रहते कोई कैसे दंगा करा देगा। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह का काम ही यही है, उलटा-पुलटा बोलना।

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

2 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

2 घंटे ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

5 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

5 घंटे ago