Bihar

‘खुद शराब पीते होंगे तेजस्वी यादव… तस्करी में लीन होंगे’, जीतनराम मांझी की दो टूक; आरजेडी गुस्से में

बिहार में शराबबंदी के बीच मिलावटी और जहरीली शराब से मौत का सिलसिला जारी है। शराबबंदी कानून लागू होने के बाद सैकड़ों लोगों की मौत शराब पीकर हो चुकी है। छपरा, सीवान, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर में शराब पीकर मौत की घटनाओं के बाद राज्य में सियासत गर्म है।

तेजस्वी यादव नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पर हमलावर हैं तो बीजेपी, जेडीयू, हम और एनडीए के अन्य दल राजद पर शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं। इस बीच तेजस्वी के आरोपों से नीतीश कुमार का बचाव करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री जीतनराम मांझी ने नेता प्रतिपक्ष पर बड़ा हमला किया है। आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव शराब पीते होंगे और तस्करी में लीन होंगे। इस पर आरजेडी ने जीतनराम मांझी ने गुस्से का इजहार किया है।

पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली जा रहे जीतनराम मांझी ने गुरुवार को यह बयान दिया। मीडिया कर्मियों ने तेजस्वी यादव के आरोपों को लेकर मांझी से सवाल किया तो उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार कर दिया। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में हर जगह और हर प्रकार की शराब उपलब्ध है। नकली शराब भी धड़ल्ले से मिल रही है। उन्होंने सत्ता के संरक्षण में अपराध और शराब कारोबार का आरोप लगाया था। बिहार में केवल कागजों पर शरबबंदी है। माफिया, पुलिस और सरकार के गठजोर से शराब कारोबार चल रहा है। इस पर जवाब देते हुए जीतनराम मांझी ने तेजस्वी यादव पर बड़ा और गंभीर आरोप लगा दिया।

जीतनराम मांझी ने कहा कि वे खुद पीते हैं इसीलिए उनको ऐसा लगता है। राज्य में शराबबंदी है लेकिन लोग चोरी छिपे पीते हैं तो उसका क्या हिसाब होगा। तेजस्वी यादव को ज्यादा जानकारी तो लगता है कि वे तस्करी में लीन हैं या कराते होंगे। जीतनराम मांझी के बयान पर राजद गुस्से में हैं। राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने जीतनराम मांझी से कहा कि आप उन दिनों को याद करें जब कहते थे कि थोड़ी थोड़ी पिया करो। उन्होंने बिहार वासियों को कई बार शराब को लेकर प्रोवोक भी किया। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि जीतनराम मांझी को अपने गिरेवान में झांकना चाहिए। केंद्र में मंत्री बन गए तो अपने ही स्टैंड को तिलांजली दे दी।

इधर बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि मांझी जी ने जब ऐसा बोला है तो उसमें सच्चाई होगी क्योंकि वे काफी अनुभवी हैं। बीजेपी नेता ने यह भी आरोप लगाया कि राजद के कार्यकर्ता शराब का कारोबार करते हैं और बिहार सरकार को बदनाम करने के लिए यह काम कर रहे हैं। उनके जिला स्तरीय ले लेकर राज्य स्तरीय कई नेता पकड़े गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

3 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

3 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

6 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

9 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

13 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

14 घंटे ago