Bihar

‘हाथ-पांव फूलना मतलब समय पर दारू न मिलना’, महिला शिक्षिका के ‘दिव्य ज्ञान’ से बच्चे पास हों या न हों पर नशेड़ी जरूर बन जाएंगे!

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस विषय को लेकर बहुत संजीदा हैं, लेकिन उन्हीं के सरकारी स्कूल में हिन्दी के मुहावरे शराब के माध्यम से समझाए जा रहे हैं. यकीन न हो तो ऊपर की फोटो को जरा ध्यान से देखिएगा. इस बोर्ड पर कुछ मुहावरे लिखे गए हैं और सामने उसका मतलब समझाया गया है. जो मतलब समझाया गया है, उसमें हर लाइन में शराब का कहीं न कहीं जिक्र है.

मामला पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी के चर्चित ढाका प्रखंड के जमुआ मध्य विद्यालय का बताया जा रहा है. ये कारनामा एक लेडी टीचर ने किया है और उस टीचर का दिव्य ज्ञान अब वायरल हो रहा है. लोगों का कहना है कि अगर लेडी टीचर इसी तरह पढ़ाती रहीं तो बच्चे नंबर लाएं या न लाएं, नशेड़ी जरूर बन जाएंगे.

आज शुक्रवार को हिन्दी की कक्षा थी तो लेडी टीचर ने बच्चों को मुहावरे पढ़ाना शुरू किया. आइए, आप भी देखिए, लेडी टीचर कौन कौन से मुहावरे पढ़ा रही थीं और उसका अर्थ कैसे समझा रही थीं:

हाथ पांव फूलना: समय पर दारू न मिलना.
कालेज ठंडा होना: पैग गले के नीचे उतारना.
नेकी कर दरिया में डाल: फ्री में दोस्तों को पिलाना.

अब आप ही बताइए, ऐसे समय में जब बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू है और छपरा, सीवान और गोपालगंज में 40 लोगों की जान जा चुकी है, ऐसे में बच्चों को शराब के माध्यम से मुहावरे समझाए जाएंगे तो कैसे चलेगा.

इस बाबत जब ढाका के प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी अखिलेश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने न सिर्फ लेडी टीचर का नाम बताया बल्कि यह भी बताया कि वो फोन करके माफी मांग चुकी हैं. फिर भी उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है. वहीं जमुआ मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुलेखा झा ने लेडी टीचर की ओर से दी जा रही शिक्षा के प्रति दुख जताते हुए अपना दुखड़ा ही सुना डाला.

जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार ने कहा, ‘विनीता कुमारी नाम की शिक्षिका की कक्षा थी और उन्होंने ही ये मुहावरे बच्चों को पढ़ाए हैं. उनसे सभी शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाणपत्र के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है.’ आरोपी शिक्षिका का पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया पर उनसे सम्पर्क नहीं हो सका है.

 

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

7 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

13 घंटे ago