National

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने की बिहारी व्यक्ति की हत्या, गोलियों से छलनी शव बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शोपियां जिले में शुक्रवार को बिहार के एक व्यक्ति का गोलियों से छलनी शव बरामद किया. पुलिस ने बताया कि बिहार निवासी अशोक चौहान का गोलियों से छलनी शव शोपियां जिले के जैनपोरा क्षेत्र के वंडुना गांव में बरामद किया गया.

पुलिस ने कहा, “शव को पोस्टमार्टम और कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए भेज दिया गया है. इस घटना में मामला दर्ज कर जांच जारी है.” जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुष्टि की है कि यह आतंकवादी घटना है और हत्यारों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दी गई है.

टारगेट किलिंग बढ़ रही

बता दें कि कश्मीर घाटी में अन्य राज्यों से आने वाले राजमिस्त्री, बढ़ई, किसान तथा अलग व्यवसायों में लगे लोगों को पहले भी आतंकवादियों ने टारगेट कर हमले किया है. कुछ दिन पहले ही गुपचुप का ठेला लगाने वाले एक शख्स की आतंकियों ने गोली मार हत्या कर दी थी. इसके अलावा 8 अप्रैल को शोपियां जिले में ही आतंकवादियों ने एक रेस्टोरेंट में घुसकर पंजाब के एक टैक्सी चालक परमजीत सिंह पर गोली चलाई, जो विदेशी पर्यटकों के साथ था. गाइड को तीन गोलियां लगीं. इससे पहले भी इसी वर्ष फरवरी में, श्रीनगर के पुराने शहर में आतंकवादियों ने पंजाब के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

नई सरकार के गठन के दो दिन बाद हत्या

जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली निर्वाचित सरकार के सत्ता में आने के दो दिन बाद ब‍िहार के एक व्यक्ति पर आतंकवादी हमला हुआ है. बता दें कि राज्य में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनाव में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 68 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

12 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

20 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

21 घंटे ago