Bihar

उत्तर बिहार में स्मार्ट मीटर से कमाई का सारा रिकॉर्ड टूट गया, 1 दिन में 11 करोड़ का ऑनलाइन रिचार्ज

बिहार में बिजली के प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ जहां एक तरफ विपक्षी दलों का आंदोलन और बयान लगातार चल रहा है वहीं दूसरी तरफ सरकार इससे कमाई के नए कीर्तिमान रच रही है। 16 अक्टूबर को उत्तर बिहार बिजली वितरण कंपनी (NBPDCL) ने एक दिन में स्मार्ट मीटर रिचार्ज से लगभग 11 करोड़ की कमाई करके आय के पहले के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक डॉक्टर निलेश रामचंद्र देवरे ने सोशल साइट एक्स पर एक ट्वीट करके बताया है कि 16 अक्टूबर को कंपनी के कवरेज वाले जिलों के 383143 उपभोक्ताओं ने 10.83 करोड़ का प्रीपेड रिचार्ज किया।

उत्तर बिहार बिजली वितरण कंपनी के लिए इस नंबर का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि इससे पहले तक उसकी अक्टूबर महीने की रोजाना औसत कमाई 2.73 करोड़ के आसपास चल रही थी। इससे पहले इस कंपनी ने पिछले महीने 18 सितंबर को 7.58 करोड़ की एक दिन की कमाई का रिकॉर्ड बनाया था। मजेदार बात ये है कि एक महीने के अंदर ही बिजली कंपनी जब 16 अक्टूबर को स्मार्ट मीटर से कमाई का नया रिकॉर्ड बना रही थी, उसी दिन हर जिले में कांग्रेस इस मीटर के खिलाफ आंदोलन कर रही थी।

नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कार्यक्षेत्र में बेगूसराय, छपरा, दरभंगा, किशनगंज, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, अररिया, पश्चिम चंपारण (बेतिया), वैशाली, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल और सीवान जिले आते हैं।

कंपनी के एमडी निलेश देवरे ने इसके लिए उत्तर बिहार के बिजली ग्राहकों को धन्यवाद भी दिया है। उन्होंने ट्वीट किया है- “उत्तर बिहार के जागरूक उपभोक्ताओं को धन्यवाद। कल एक दिन में 3 लाख 83 हजार उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन रिचार्ज किया। पहली बार एक दिन में लगभग 11 करोड़ राजस्व ऑनलाइन रिचार्ज के माध्यम से प्राप्त हुआ। इससे यह पता चलता है कि लोगों को ऑनलाइन रिचार्ज के माध्यम से कितनी सहूलियत मिली है। इससे बिलिंग में आने वाली समस्या और शुल्क जमा करने में सहूलियत उपभोक्ताओं को मिल रही है।”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

6 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

6 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

10 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

14 घंटे ago