Bihar

हरिजन स्कूलों के नाम बदलेगी नीतीश सरकार, विद्यालयों से जाति सूचक शब्द हटाए जाएंगे

बिहार के वैसे सभी विद्यालय जिनके नाम में हरिजन शब्द जुड़े हुए हैं, हटाए जाएंगे। इसकी जगह वहां पर अनुसूचित जाति शब्द का प्रयोग होगा। यही नहीं, किसी भी स्कूल में किसी तरह के जातिसूचक शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। वे सारे शब्द हटाए जाएंगे। नीतीश सरकार के शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है।

प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार ने कहा है कि पहले भी विभाग की ओर से निर्देश जारी किये गये हैं। अब विभाग इस मामले पर सख्त है। पिछले दिनों अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ ने भी सरकार को शिकायत की थी। इसमें ऐसे नाम के उपयोग वाले विद्यालय की जानकारी दी गई थी। निदेशक ने कहा है कि ऐसे सभी विद्यालयों के नाम से हरिजन शब्द हटाकर अनुसूचित जाति शब्द का प्रयोग कर नये सिरे से नाम निर्धारण करना सुनिश्चित किया जाए।

बता दें कि बिहार विधान परिषद में यह मामला उठने के बाद शिक्षा विभाग ने पूर्व में भी इस ओर पहल की थी। जून 2020 में विभाग ने स्कूलों के नाम से हरिजन शब्द हटाने का आदेश दिया था। उस वक्त सभी जिलों से 15 दिनों के भीतर स्कूलों के नाम से हरिजन हटाकर अनुसूचित जाति करने को कहा गया था। हालांकि, उसके बावजूद राज्य में कई हरिजन स्कूलों के नाम नहीं बदले गए। अब फिर से ऐसा आदेश जारी हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

ताजपुर में हुए प्रोपर्टी डीलर ह’त्याकांड मामले फरार चल रहे अभियुक्तों द्वारा फिर से एक और प्रोपर्टी डीलर के हत्या की रची जा रही साजिश !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल…

46 मिनट ago

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

11 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

11 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत 7 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक बाल तस्कर भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम में 100 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…

12 घंटे ago