Bihar

ऑनलाइन गेम की लत में बिहार के युवक ने कर ली सु’साइड, जुआ में गंवा चुका था 10 लाख रुपया

बिहार के नालंदा में रविवार को एक युवक ने ऑनलाइन गेम जुआ और ब्राउन शुगर की लत में सुसाइड कर ली. जानकारी के मुताबिक युवक पर 3 लाख रुपए का कर्ज था. 7 लाख रुपए वो ऑनलाइन गेम में हार चुका था. इसी टेंशन और गेम की लत में युवक ने आत्महत्या कर ली.

इस मामले में परिजनों का कहना है कि अगर शराबबंदी नहीं होती तो उसे ब्राउन शुगर की लत नहीं लगती. बता दें कि परिजनों ने अभी तक थाने में इसकी जानकारी नहीं दी है. मृतक की पहचान संतोष कुमार के 25 वर्षीय बेटे गौरव कुमार के रूप में की गई है. मृतक के पिता सोना चाँदी के व्यवसाय करते हैं.

पांच साल पहले पटना की लड़की से की थी शादी

स्थानीय लोगों के अनुसार 5 साल पहले गौरव ने पटना की एक लड़की से लव मैरिज शादी की थी. उसे लेकर वो दिल्ली चला गया था. वहां, 3.5 साल तक पत्नी के साथ रहा, उसके बाद 1.5 साल पहले वो घर नालंदा लौटा था. वहीं, पत्नी पटना में रहने लगी. लोगों ने बताया कि गौरव के परिजन लड़की को पसंद नहीं करते थे, इसी वजह से वो पटना में रह रही थी.

जुआ के साथ ब्राउन शुगर की भी थी लत

इस कारण धीरे-धीरे वो अपनी दुकान पर कम जाने लगा. 3 महीने पहले उसे जुआ के साथ-साथ ब्राउन शुगर की भी लत लगी थी. इसकी वजह से अक्सर वो अपने कमरे में बंद रहने लगा था. घरवाले दुकान जाने को कहते थे तो लड़ने लगता था. वो हर समय अपने मोबाइल में ऑनलाइन जुआ और ब्राउन शुगर लेने लगा था. जुआ में अब तक वो 7 लाख रुपए हार चुका था. करीब 3 लाख का उस पर कर्ज था.

पत्नी पटना रहती थी

मिली जानकारी के अनुसार लव मैरिज शादी करने के बाद गौरव अपनी पत्नी को लेकर कभी घर नहीं आया था. हालांकि, इस बात की चर्चा है कि घर वाले गौरव की पत्नी को रखना नहीं चाह रहे थे. यही वजह थी कि गौरव जब दिल्ली से वापस आया था तो अक्सर वो अपनी पत्नी से फोन पर ही बात किया करता था. कभी-कभी पटना मिलने आ जाया करता था.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

7 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

9 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

15 घंटे ago