Bihar

अब बिहार में सीएनजी और सोलर से नाव चलेंगे, ये फायदे; क्या है हरित नौका योजना?

अब बिहार की नदियों और जलाशयों में सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) और सोलर ऊर्जा से नाव चलेगी। हरित नौका योजना से नदियों को परंपरागत पेट्रो कैमिकल से बचाने की कवायद तेज हो गई है। इसको लेकर भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने बिहार सरकार को मंत्रालय के निर्देश की याद दिलाई है। दरअसल, सागरमाला परियोजना के अधीन वर्तमान नौकाओं को हरित इंजन में तब्दील किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है।

कुछ माह पहले ही पतन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय (एमओपीएसएंडडब्ल्यू) ने राज्य सरकार को योजना की जानकारी दी थी और कहा था कि जितनी नौकाएं डीजल इंजन पर चल रही हैं। उन्हें सीएनजी या सोलर में तब्दील करते हुए परिचालन कराएं।

पेट्रो कैमिकल के उपयोग से नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है। डीजल इंजन चलने से निकले धुआं से भी जलीय जीवों पर खतरा मंडराता रहा है। अब मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग को हरित योजना को सफल कराने का जिम्मा दिया है। इसको लेकर सभी डीएम को निर्देश दिया गया है कि वे अपने जिले में डीजल इंजन से चल रही नौकाओं का आंकड़ा भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण को अविलंब उपलब्ध कराएं।

हरित नौका योजना को समझें

जलमार्ग मंत्रालय ने इसी साल चार जनवरी को हरित नौका योजना को लेकर राज्यों को दिशा निर्देश जारी किया था। इसमें 2047 तक देश में हरित वाहनों की बहुलता के उद्देश्य से छह माह के अंदर लक्ष्यों की पूर्ति के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। वर्ष 2030 तक जलमार्ग आधारित यात्री परिवहन के वर्तमान स्तर से कार्बन तीव्रता को 30 प्रतिशत और 2047 तक 70 प्रतिशत कम करना है। कार्बन तीव्रता कम होने के बाद नदियों में वायु प्रदूषण की मात्रा काफी कम हो जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

2 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

4 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

10 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

10 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

10 घंटे ago