Bihar

सीएम नीतीश कुमार से मिले खान सर, डोमिसाइल नीति पर की बात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के चर्चित खान सर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीएम हाउस में मिलकर बात की. सीएम से मुलाकात के बाद अब खान सर के भी चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गयी है. कहा जा रहा है कि क्या खान सर आने वाले समय में राजनीति में कदम रखेंगे? या फ़िलहाल राजनीति में आने का उनका कोई इरादा नहीं है. हालांकि खान सर ने कहा कि सीएम से मुलाकात के दौरान डोमिसाइल नीति पर बात हुई है, क्योंकि जब डोमिसाइल नीति लागू हो जाएगी तो प्राथमिकता बिहार के युवाओं को मिलेगी. इस मुलाकात के समय बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे.

खान सर ने सराहना की

खान सर ने कहा, स्टूडेंट्स के लिए कुछ समस्याएं थीं, उसी से संबंधित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात हुई है. सीएम नीतीश कुमार से जो बात हुई और वहां जो विभाग के लोग थे, सचिव थे, उन लोगों ने सकारात्मक तरीके से बात को लिया है. बताया जा रहा है कि ख़ान सर ने इस मुलाक़ात के दौरान नीतीश सरकार के शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए उठाए गए कदम का समर्थन किया है बल्कि दारोग़ा और शिक्षक परीक्षा में सरकार के द्वारा बेहतर कदम उठाए जाने पर उसकी सराहना की साथ ही कुछ और सुझाव भी दिए हैं.

पेपर लीक से बच्चों का टूट जाता है मनोबल

अब हर किसी के मन में चल रहा है कि क्या खान सर जदयू ज्वाइन करने का रहे है?. या आने वाले समय में चुनाव लड़ेंगे. इस सवाल पर खान सर ने स्पष्ट करते हुए कहा कि मेरा इरादा चुनाव लड़ने का नहीं है. अगर हम सचिन तेंदुलकर से मिल लें तो क्या यह कहा जाएगा कि क्रिकेट ज्वाइन कर रहे हैं? ऐसा नहीं है, मुलाकात के दौरान छात्र-छात्राओं से संबंधित मुद्दों पर बात हुई है. खान सर ने कहा कि पेपर लीक से बच्चों का मनोबल टूट जाता है. इसके साथ साथ हम लोगों का भी मनोबल टूट जाता है कि क्यों पढ़ा रहे हैं जब पेपर ही लीक होना है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों को मिला ‘जंक्शन’ का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; नोटिफिकेशन जारी

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में होटलों की औचक जांच, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…

7 घंटे ago

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

7 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के बजट को लेकर बैठक आयोजित, सदस्यों ने किया पारित

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…

7 घंटे ago

LPG सिलेंडर मिलने में आ रही दिक्कत तो इस नंबर पर करे संपर्क, बिहार सरकार ने कंट्रोल रूम बनाकर हेल्प लाइन नंबर किया जारी

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर का असर भारत पर पड़ रहा. एलपीजी सिलेंडर क्राइसिस के कारण लोगों के…

8 घंटे ago

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

10 घंटे ago