Bihar

आप आने वाले थे, इसलिए हम लोग स्कूल आए, वर्ना नहीं आते; ACS एस सिद्धार्थ को शिक्षकों ने सुनाई आपबीती

जमुई जिले के चकई के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बसतपुर में आज शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ दौरे पर पहुंचे, लेकिन इस बीच शिक्षकों ने जो आपबीती सुनाई, उसे जानकर एसीएस भी दंग रह गए। शिक्षकों ने बताया कि आज आप आने वाले थे, इसलिए हम लोग स्कूल आए हैं, अन्यथा नहीं आते। दरअसल बीते मंगलवार की शाम को स्कूल में घुसकर कई शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया था। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज शर्मा ने कहा कि कई बार उनको अलग नंबरों से पैसे की डिमांड की गई थी। इस घटना के विरोध में 15 स्कूलों पर ताला लटका हुआ है।

शिक्षकों ने बताया कि आठ से 10 की संख्या में आए बदमाशों ने विद्यालय बसतपुर के तीन शिक्षक और नवीन प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर के टोला सेवक समेत एक दर्जन मजदूरों के साथ जमकर मारपीट की। घटना के दौरान शिक्षक अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। इसके बाद बदमाशों ने शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान भागकर लहाबन स्टेशन पहुंचे शिक्षकों के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट की घटना के बाद शिक्षकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शिक्षकों ने आवेदन देकर उचित कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

बुधवार को सभी शिक्षक डीईओ राजेश कुमार से मिले फिर डीएम अभिलाषा शर्मा को आवेदन देकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, डीईओ राजेश कुमार ने कहा कि घटना काफी गंभीर है। प्राथमिक दर्ज कराने का निर्देश शिक्षकों को दिया गया है। डीएम अभिलाषा शर्मा ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। एसपी अपने स्तर से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। फिलहाल सुरक्षा को लेकर उन इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है। कई स्कूलों में पुलिस की तैनाती भी की जाएगी।

वहीं आज जब शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे तो, शिक्षकों ने अपनी आपबीती सुनाई, वहीं इस मामले पर शिक्षा एसीएस ने शिक्षकों आश्वासन दिया है, और पूरे मामले को देख रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

3 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

10 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

17 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

18 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

19 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

19 घंटे ago