बिहार में बाढ़ ने हाहाकार मचा रखा है। राज्य के कई जिले में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा किसानों को भी काफी नुकसान हुआ है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का एरियर सर्वे किया है। सीएम नीतीश कुमार ने हवाई मार्ग से बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का यह सर्वे किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने साथ मौजूद अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री के साथ इस एरियर सर्वे में जल संसाधन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।
जानकारी के मुताबिक, इस एरियर सर्वे के बाद सीएम अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक भी कर सकते हैं और इस बैठक में बाढ़ को लेकर विशेष चर्चा हो सकती है। बैठक के दौरान इस बात पर चर्चा हो सकती है कि बाढ़ पीड़ितों तक जो राहत पहुंचाई जा रही है उसमें तेजी कैसे लाई जाए।
बिहार में आई बाढ़ से 16 जिले प्रभावित हुए हैं। गंडक, कोसी, बागमती, महानंदा एवं अन्य नदियों में उफान से इन सभी जिलों के 31 प्रखंडों की करीब 152 पंचायतें प्रभावित हुई हैं। प्रभावित जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज , शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, सारण और सहरसा शामिल हैं। 9 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए हैं। कई जिलों में तटबंध टूट जाने की वजह से पानी ने भारी तबाही मचाई है। सैकड़ों लोगों के घर पानी में बह गए, कई जगहों पर सड़क संपर्क टूट गया है और लोग विस्थापित हो गए हैं।
आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज कर दिया है। एनडीआरएफ की 12, एसडीआरएफ की 12 टीमों के अलावा वाराणसी से एनडीआरएफ की 3 टीम को बुलाया गया है। आवागमन के लिए 630 नावों का परिचालन किया जा रहा है। इन नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी रहने की आशंका को देखते हुए संबंधित जिलाधिकारी को अलर्ट रहने को कहा गया है।
13 नदियां लाल निशान के पार
नेपाल से लगातार पानी आने से सूबे की नदियों में फिर उफान आ गया है। 13 नदियों का जलस्तर रविवार को लाल निशान को पार कर गया। शांत हो रही गंगा भी फिर से बढ़ने लगी है। कई स्थानों पर इसका जलस्तर खतरे के निशान से पार पहुंचा है। अगले 24 से 48 घंटे में तेज बढ़ोतरी की आशंका है।
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…