Bihar

बिहार पुलिस और बदमाशों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक घायल, PMCH रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

गोपालगंज सिविल कोर्ट में कुख्यात विशाल सिंह पर फायरिंग करने वाले सीवान के गिरफ्तार अपराधी सुरेश सिंह पर पुलिस अभिरक्षा में गोली चली है. अपराधियों की फायरिंग में पुलिस बाल-बाल बची है. वहीं, सुरेश सिंह को पैर में अपराधियों के बंदूक से चली गोली लगी है. घटना देर रात नगर थाना क्षेत्र के तुरकहा पुल के पास घटी है. घायल अपराधी सुरेश सिंह को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया है, जहां से डॉक्टरों की टीम ने बेहतर ईलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है.

छापेमारी के लिए देर रात निकली थी पुलिस की टीम

बताया जाता है कि नगर थाने की पुलिस टीम सिविल कोर्ट परिसर से गिरफ्तार अपराधी सुरेश सिंह को लेकर छापेमारी करने के लिए निकली थी. इसी बीच रात में तकरीबन 2:20 बजे के आसपास दो बाईक पर सवार चार अपराधियों ने पुलिस की वाहन पर हमला कर दिया. हमले में पुलिस बाल-बाल बच गयी, लेकिन अपराधी को पैर में गोली लग गयी.

एसपी अस्पताल पहुंच घायल अपराधी से की पूछताछ

घटना की सूचना मिलने पर एसपी अवधेश दीक्षित भी सदर अस्पताल में पहुंचे और घायल अपराधी से पूछताछ की. एसपी ने कहा कि घायल सुरेश सिंह जेल में बंद अपराधी मनु तिवारी और शंभू सिंह के लिए काम करता था. उन्हें दोनों के इशारे पर जेल से पेशी के लिए कोर्ट में आया कुख्यात विशाल सिंह पर फायरिंग की थी.

एसपी ने क्या कहा?

एसपी ने कहा कि अपराधियों की मंशा सुरेश सिंह को मारने की थी या फिर छुड़ाने की थी, दोनों हो सकती है. वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं, इस घटना के बाद गोपालगंज में एक बार फिर से गैंगवार बढ़ने की संभावना बढ़ गई है.

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

52 मिनट ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

1 घंटा ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

5 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

7 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

16 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

21 घंटे ago