Samastipur

रेलवे ने जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस के ICF कोच को बदलकर LHB रैक से चलाने का लिया निर्णय

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : रेलवे ने जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस के आइसीएफ कोच को बदलकर एलएचबी रैक से चलाने का निर्णय किया है। आगामी 19 फरवरी से यह रैक एलएचबी रैक के साथ चलेगी। जबकि राउरकेला से जयनगर के बीच चलने वाली ट्रेन में यह बदलाव 18 फरवरी से ही हो जायेगा। ट्रेन के कंपोजिशन में किसी तरह का भी बदलाव नहीं किया गया है। इसमें सभी संबंधित स्लीपर, सामान्य श्रेणी व एसी के डब्बे की संख्या यथावत रखे गये हैं।

ट्रेन को एलएचबी रैक मिलने से यात्रियों को सुविधा होगी। फिलहाल इस ट्रेन में दो रैक चलती है। जिसमें कोच की संख्या कुल 17 होती है। बताते चलें कि एलएएचबी यात्री कोच को जर्मनी के लिंक हॉफमैन बुश द्वारा बनाया गया था। इस वजह से यह एलएचएबी कोच या रैक के नाम से पहचाना जाता है। भारतीय रेल के लिए यह कोच कपूरथला, चेन्नई और रायबरेली में बनते है यह कोच स्टेनलेस स्टील के बने होते हैं। हादसों के समय यह कोच कम क्षतिग्रस्त होते हैं। यात्रियों के लिए भी यह कोच आरामदायक होते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

सब्जी लदे पिकअप को रोककर व्यापारी से लूटपाट, एक बदमाश गिरफ्तार वहीं दूसरा बदमाश रुपये लेकर फरार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरुवार की देर रात…

3 घंटे ago

राष्ट्रीय निशानेबाजी के स्वर्णिम शिखर तक पहुंचे समस्तीपुर के अमरजीत, पंजाब के खिलाड़ी को एक अंक से दी मात

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : निशाना सटीक हो और इरादे मजबूत तो गांव की पगडंडियों…

7 घंटे ago

जन संवाद में समस्तीपुर के DM ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में निष्पादन का निर्देश

समस्तीपुर : आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंडर-14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में अंतिम गेंद पर मगध ने मारी बाजी, पटना ने दरभंगा को हरा सेमीफाइनल में जगह बनायी

समस्तीपुर : खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के…

7 घंटे ago

अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज की विजयी शुरुआत, उद्घाटन मुकाबले में एपीएसएम कॉलेज बरौनी को 1-0 से दी शिकस्त

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता…

7 घंटे ago