Bihar

बिहार में जमीन के बाद अब प्राइवेट अस्पतालों का होगा सर्वे, जानिए सरकार ने क्यों लिया ऐसा फैसला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार सरकार इन दिनों जमीनों के सर्वे का काम तेजी से करा रही है. इसके लिए रोज-रोज नए नियमों को लागू करने के साथ ही जरुरत के हिसाब से अधिकारियों को भी जमीन पर उतारा जा रहा है. इसी बीच सरकार ने जमीन के साथ ही प्रदेश में मौजूद प्राइवेट अस्पतालों का सर्वे करने का आदेश जारी कर दिया है. बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की शाखा आईडीएसपी (एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम) राज्य के सभी निजी अस्पतालों का सर्वेक्षण करायेगी. इसके लिए आद्री और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का खाका होगा तैयार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इस सर्वे के दौरान प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का खाका तैयार होगा. इस दौरान अधिक से अधिक बीमारियों की रिपोर्टिंग निजी अस्पतालों से हो, इसे सुनिश्चित कराया जायेगा. अधिकारियों का कहना है कि बीमारियों की रिपोर्टिंग आने से बीमारियों का पूरा ब्योरा तैयार करने में मदद मिलेगी.

अस्पतालों को देनी होगी ये जानकारी

प्राइवेट अस्पतालों को सर्वेक्षण के दौरान बताना होगा कि वहां किस प्रकार की सुविधा मिलती है. संस्थान का पूरा पता देना होगा. निजी अस्पतालों को यह बताना होगा कि उनके यहां किस तरह के मरीज अधिक आ रहे हैं. इसके अलावा अस्पताल कितने दिनों से चल रहा है यह भी जानकारी देनी होगी.

हर रोज तैयार की जायेगी मरीजों की रिपोर्ट

सर्वेक्षण के दौरान निजी अस्पतालों में आने वाले मरीजों की हर रोज रिपोर्ट तैयार की जायेगी। एक अस्पताल में औसतन कितने मरीज आते हैं, इसका ब्योरा तैयार किया जायेगा। निजी अस्पतालों को भेजे फॉर्मेट में कहा गया है कि आद्री पहली बार इतने बड़े पैमाने पर अस्पतालों की मैपिंग कर रही है। सभी अस्पतालों को सभी जानकारियां देने का निर्देश दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों को मिला ‘जंक्शन’ का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; नोटिफिकेशन जारी

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में होटलों की औचक जांच, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…

8 घंटे ago

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

9 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के बजट को लेकर बैठक आयोजित, सदस्यों ने किया पारित

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…

9 घंटे ago

LPG सिलेंडर मिलने में आ रही दिक्कत तो इस नंबर पर करे संपर्क, बिहार सरकार ने कंट्रोल रूम बनाकर हेल्प लाइन नंबर किया जारी

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर का असर भारत पर पड़ रहा. एलपीजी सिलेंडर क्राइसिस के कारण लोगों के…

10 घंटे ago

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

12 घंटे ago