Samastipur

खानपुर में मिले अज्ञात युवती के शव की अब तक नहीं हुई पहचान, किसी दूसरे जगह ह’त्या कर शव को यहां फेंकने की आशंका

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर में शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिला, जिसकी पहचान शाम तक भी नहीं हो सकी है। युवती के गले पर रस्सी का निशान है, जबकि आंख पर जख्म है। माना जा रहा है कि युवती की हत्या किसी दूसरे जगह करने के बाद शव को पुल के नीचे फेंका गया है। युवती की पहचान अब नहीं हो पाई है, जिस कारण पहचान के लिए पुलिस भी आसपास के थानों से संपर्क स्थापित कर रही है। उक्त लड़की जींस और टॉप पहनी है।

बताया गया है कि सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों की नजर झाझा पुल के नीचे शव पर पड़ी। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ वहां जुट गई। हालांकि भीड़ में किसी भी लोगों ने युवती की पहचान नहीं की। युवती के दोनों आंख पर जख्म देखकर लग रहा है कि उसके आंख बदमाशों ने निकाल लिए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के शिवसिंहपुरा गांव स्थित झाझा पुल के नीचे की है।

मामले को लेकर सदर डीएसपी-2 विजय महतो ने बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के शिवैशिंगपुर के झाझा पुल के पास एक लड़की का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस को मौके पर भेजा गया है। युवती के गले पर निशान पाया गया है। युवती कहां की रहने वाली है, इसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शव जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

2 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

7 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन मकान की छत पर करंट लगने से मजदूर की मौ’त, 8 माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन…

9 घंटे ago