उत्तर बिहार वालों के लिए अच्छी खबर है! अगले चार दिन तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन हल्के बादल छाए रहेंगे। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने बताया है कि 23 अक्टूबर तक पुरवा हवा चलेगी, जिसकी रफ्तार 5 से 6 किमी प्रति घंटा रहेगी। सुबह के समय हवा में नमी 75 से 85 प्रतिशत तक रहेगी, जबकि दोपहर में यह घटकर 45 से 55 प्रतिशत रह जाएगी। तापमान की बात करें तो इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। कुल मिलाकर, मौसम खुशनुमा बना रहेगा।
घरों में AC और कूलर बंद
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अब मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन अभी भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही राज्य में ठंड भी दस्तक देने लगी है। लोगों ने अपने घरों में AC और कूलर बंद कर दिए हैं। सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास होने लगा है। लोगों को अब सुबह और शाम बाइक पर सफर करते समय गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगी है।
दिवाली से पहले हवा खराब
राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा जाएगा। आने वाले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। पटना में दिवाली से पहले ही हवा खराब होने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 230 के आसपास पहुंच गया है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
रोजाना गिर रहा टेम्प्रेचर
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में आने वाले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा जाएगा। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल, बिहार में मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। आसमान साफ है और दिन में धूप खिल रही है। हवा में हल्की नमी भी है। पूर्वा हवा चल रही है, जिसका आनंद लोग उठा रहे हैं।
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…