बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए महागठबंधन ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। तीन सीट पर लालू यादव की पार्टी आरजेडी और एक सीट पर माकपा माले लड़ेगी। इमामगंज से आरजेडी के रौशन कुमार मांझी उर्फ राजेश मांझी, बेलागंज से राजद के विश्वनाथ कुमार सिंह, रामगढ़ से राजद के अजीत कुमार सिंह और तरारी से भाकपा माले के राजू यादव उम्मीदवार घोषित किये गए।
रविवार को प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने इसकी घोषणा की। इस मौके पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सहित सीपीआई,सीपीएम और वीआईपी के नेता भी मौजूद थे।
सभी नेताओं ने बिहार के उपचुनाव में भारी मतों के अंतर से महागठबंधन उम्मीदवारों के जीत होने का दावा किया। राज्य और केंद्र की एनडीए सरकार की विफलता भी गिनाई। आपको बता दें 13 नवंबर को बिहारा की चारों सीटों पर उपचुनाव है, 23 नवंबर को मतगणना होगी।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…