Bihar

भूमि सर्वे का काम होगा और भी आसान, नीतीश सरकार ने दे दिया नया आदेश; आप भी पढ़ लें

बिहार में जमीन सर्वे चल रहा है। जिसमें राजस्व विभाग के कर्मचारियों के सामने पुराने दस्तावेजों को समझने में दिक्कत का सामने करना पड़ रहा था। जो कैथी लिपि में लिखे गए हैं। दरअसल 15-20 साल पहले कई जिलों में जमीन रिकॉर्ड के दस्तावेज कैथी लिपि में लिखे गए थे। हालांकि विभाग की तरफ से प्रशिक्षकों को नियुक्त किया है। जो तीन दिन अमीनों को कैथी लिपी की लेखनी को समझने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। और अब कैथी लिपि में पुस्तिका छपवा कर इनका वितरण अमीन, कानूनगो, शिविर प्रभारी के बीच किया जाएगा। ताकि जमीन सर्वे के कार्य में लगे कर्मियों को कैथी लिपि में लिखे पुराने दस्तावेजों को समझने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आए। यह निर्णय राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया।

दरअसल मुगल और ब्रिटिश काल में कैथी लिपी प्रचलन में थी। और भूमि के दस्तावेज इस भाषा में दर्ज किए गए थे। कई जिलों में कैथी लिपि को हिंदी में अनुवाद करने का काम भी जारी है।

दरअसल अब ऐसे बहुत कम लोग हैं, जो इस लिपी की लेखनी से अच्छी तरह वाकिफ हो, जिसके चलते राजस्व कर्मियों के लिए कैथी में लिखे गए पुराने भूमि दस्तावेजों को समझना एक बड़ी चुनौती है। कैथी लिपि के भूमि दस्तावेजों को समझना थोड़ा कठिन है। लेकिन अब अमीनों कानूनगो को जल्द ही कैथी लिपी का हिन्दी वर्जन वाली बुकलेट मिलेगी, जिससे पुराने दस्तावेजों को समझने में आसानी होगी।

वहीं राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ये साफ कर चुके हैं, कि जमीन सर्वे में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं होगी। जो जिस जमीन पर रह रहे हैं, जिनका कब्जा जिस जमीन पर है और उसका ऑनलाइन रसीद कट रहा है तो उनको किसी तरह के कोई कागजात दिखाने की जरुरत नहीं। जब ऑनलाइन रसीद कट रहा है और जमीन पर आपका कब्जा है, तो राजस्व विभाग के कर्मचारी और सर्वे अमीन को सरकार ने निर्देश दे दिया है कि उनको किसी तरह का कोई कागजात मांगने की जरुरत नहीं है। उनकी जमीन का सीमांकन कर सर्वे में जो रिकॉर्ड में है उनका नाम डाल दिया जाए।साथ ही सर्वे के नाम पर अगर कोई घूस मांगे तो सीधे मुझे फोन कर सकते हैं। मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपना फोन नंबर भी सार्वजनिक किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रहे क्राइम के ग्राफ पर SP नाराज, चार घंटों से अधिक समय तक चली क्राइम मीटिंग में SP ने थानाध्यक्षों को दिए टास्क

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में गुरुवार की देर शाम तक जिला स्तरीय मासिक क्राइम…

1 घंटा ago

स्व-गणना का मिलेगा विकल्प, पेपरलेस होगी जनगणना प्रक्रिया, GIS मैपिंग से जुड़ेगा हर वार्ड

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में डीएम-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : रबी गेहूं फसल कटनी प्रयोग का हुआ निरीक्षण, उपज दर का किया गया आकलन

समस्तीपुर : बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड की…

4 घंटे ago

BJP ऑफिस के बाहर सम्राट चौधरी के CM वाले पोस्टर को BJP के ही कार्यकर्ताओं ने फाड़ा, मीडिया प्रभारी बोले- भाजपा का कोई लेना-देना नहीं

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से जुड़ा एक पोस्टर बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाया…

7 घंटे ago

पूसा में आम के बगीचे से दो पिस्तौल, एक रिवाल्वर और 24 गोलियां बरामद

समस्तीपुर/पूसा : एसटीएफ ने समस्तीपुर के वैनी थाने की पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र…

8 घंटे ago

ताजपुर में हुए रेलवे लोको पायलट ह’त्याकांड मामले में तीन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया

समस्तीपुर : जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी गांव में बीते गुरुवार की…

10 घंटे ago