समस्तीपुर/रोसड़ा :- बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे बदमाशों के बारे में सूचना मिलने पर विभूतिपुर पुलिस ने मिश्रौलिया गांव के निकट से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों में विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सुरौली वार्ड नंबर 6 निवासी राजेश दास के पुत्र साजन कुमार (22), गंगोली वार्ड नंबर 01 निवासी दिनेश प्रसाद महतो के पुत्र नंदन कुमार (19), वार्ड 4 निवासी स्व. चीनीलाल यादव के पुत्र मकसूदन कुमार (24) एवं साखमोहन वार्ड नंबर 8 निवासी गीता पासवान के पुत्र चंदन कुमार 18 है। बदमाशों की तलाशी के क्रम में पुलिस ने उसके पास से तीन देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, तीन बाइक एवं तीन मोबाइल बरामद किया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनल कुमारी ने कहा है कि एसपी के निर्देश पर छापेमारी एवं तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 अक्तूबर की संध्या 5:00 बजे विभूतिपुर थानाध्यक्ष को मिश्रौलिया स्थित तालाब के निकट कुछ अपराधियों के बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाने की सूचना मिली। पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंची तो बदमाश भागने लगे। चार बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर साजन कुमार के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, दो जिंदा गोली व एक मोबाइल, मकसूदन कुमार के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, दो जिंदा गोली व एक मोबाइल, नंदन कुमार के पास से एक लोडेड देशी कट्टा व एक जिंदा गोली तथा चंदन कुमार के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया।
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि ये लोग सहयोगियों के साथ मिलकर 10 अक्तूबर को टभका गांव के पास बाइक सवार युवक व युवती के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। हथियार का भय दिखाकर उसकी बाइक, मोबाइल, पर्स एवं अन्य सामान को लूट लिया था। अगले दिन बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक व युवती के साथ भी मारपीट व लूटपाट की व हथियार दिखाकर उनसे भी बाइक, मोबाइल, मंगलसूत्र व नगदी आदि लूट लिया। इस संबंध में विभूतिपुर थाने में कांड संख्या 346/24 एवं मंसूरचक थाने में कांड संख्या 106/24 दर्ज है।
बदमाशों ने सभी कांडों में अपनी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इनकी निशानदेही पर लूटी गयी एक बाइक को भी बरामद किया गया है। बदमाशों ने अपने सभी सहयोगियों का भी नाम बताया है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तारी मामले में विभूतिपुर थाना कांड संख्या 348/24 दर्ज किया गया है। छापेमारी पुलिस टीम में विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप, पुअनि रविकांत कुमार, परि पुअनि राहुल कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान थे।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…