Politics

प्रियंका गांधी का चुनावी डेब्यू, वायनाड से लड़ेंगी लोकसभा का उपचुनाव; कांग्रेस का एलान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

चुनाव आयोग के प्रमुख राजीव कुमार ने मंगलवार को 47 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया, जिसके बाद केरल की खाली पड़ी वायनाड लोकसभा सीट एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि वायनाड में 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे, इसी दिन महाराष्ट्र और झारखंड में भी विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी. वायनाड उपचुनाव की तारीख का ऐलान होते ही कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के नाम का भी ऐलान कर दिया. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा छोड़ी गई वायवाड सीट से अब उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा अपना चुनावी डेब्यू करने जा रही हैं. कांग्रेस ने वायनाड से प्रियंका गांधी वाड्रा को टिकट देने का ऐलान किया है.

राहुल जैसा प्रियंका को भी मिलेगा वायनाड का आशीर्वाद?

प्रियंका गांधी वाड्रा हमेशा चुनाव प्रचार में अपने भाई राहुल गांधी के लिए रैलियां संबोधित की हैं, लेकिन कभी उन्होंने खुद कोई चुनाव नहीं लड़ा. ये पहली बार है जब प्रियंका गांधी अब वायनाड उपचुनाव से अपना आधिकारिक राजनीतिक करियर शुरू करने जा रही हैं. वायनाड हमेशा से ही कांग्रेस के लिए सुरक्षित सीट मानी जाती रही है. 2019 के लोकसभा चुनाव में जब राहुल गांधी को अमेठी से करारी शिकस्त मिली थी तो, वायनाड ने ही उन्हें संसद तक पहुंचाया था. इस बार के लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली दो संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था और दोनों पर जीत का परचम लहराया था.

कांग्रेस ने प्रियंका गांधी पर खेला दांव

इसके बाद उन्हें नियम के अनुसार एक सीट से इस्तीफा देना पड़ा. उन्होंने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला लिया और रायबरेली सीट से सांसद बने रहने का फैसला किया. रायबरेली उनकी मां सोनिया गांधी की परंपरागत सीट थी. जहां इस लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपना दांव आजमाया और उनका दांव सफल साबित हुआ. राहुल के इस्तीफे के बाद वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की स्थिति बन गई. चुनाव आयोग ने यहां उप-चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. केरल की वायनाड की सीट पर 13 नवंबर को उप-चुनाव होगा. बीते दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने घोषणा की थी कि वायनाड से पार्टी प्रियंका गांधी पर दांव आजमा सकती है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

15 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

21 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

22 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

22 घंटे ago