Bihar

बाबा सिद्दीकी ने मुंबई में बिहार का बड़ा नाम किया, उनकी हत्या दुखद; और क्या बोले BJP के शाहनवाज

महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी,एनसीपी अजीत पवार अच्छ के नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस घटना पर भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि बाबा सिद्दीकी ने मुंबई में बिहार का बड़ा नाम किया। उनकी हत्या के पीछे जो भी लोग होंगे उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार के मूल निवासी और पटना में जन्मे बाबा सिद्दीकी को बीती रात मुंबई के निर्मल नगर में कोलगेट मैदान के पास उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर गोली मार दी गयी।

मीडिया से बात करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बाबा सिद्दीकी की हत्या मुंबई में हुई है वह बहुत दुखद है। उन्हें गोली मारी गई और लीलावती अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निध हो गया। शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि बाबा सिद्दीकी एक सीनियर लीडर थे और फिलहाल एनसीपी अजीत पवार गुट के जरिए एनडीए के नेता थे। वह बिहार के रहने वाले थे लेकिन मुंबई में उनका बहुत बड़ा नाम था। बांद्रा में उनका बड़ा काम भी चल रहा है। जिस तरह से हत्या हुई है वह काफी दुखद है। भाजपा नेता ने बताया कि इस कांड के दो हत्यारे पकड़े गए हैं और एक फरार है।

शाहनवाज ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी का शासन है। यहां हत्या जैसी वारदात को अंजाम देकर कोई बच नहीं सकता। इसमें जो भी अपराधी होंगे और जो पर्दे के पीछे से भी शामिल होंगे उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। सरकार हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर काफी गंभीर है। बाबा सिद्दीकी की हत्या से हम सबको बहुत दुख हुआ है।

बताते चलें कि शनिवार की देर रात महाराष्ट्र में तीन बार के विधायक और मंत्री रहे बिहार के बाबा सिद्दीकी को तीन बदमाशों ने उस समय गोली मार दी जब वह अपने विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय से बाहर निकल रहे थे। तीन हमलावरों ने उन पर दो से तीन राउंड फायरिंग की। दो गोली सीने में लगने की बात कही जा रही है। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें एक आरोपी हरियाणा का तो दूसरा आरोपी यूपी का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसमें लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के शामिल होने के एंगल से पुलिस तफ्तीश कर रही है। मुंबई पुलिस का यह भी कहना है कि आज सुपारी किलिंग हो सकता है। बाबा सिद्दीकी का जन्म पटना में हुआ था और उनका पैत्रिक गांव गोपालगंज माझा गांव है।

बाबा सिद्दीकी के मर्डर पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी गहरा दुख जताया है। उन्होंने महाराष्ट्र में महाजंगलराज का आरोप लगाते हुए कहा है कि बिहार के बेटे बाबा सिद्दीकी की हत्या अत्यंत दुखद है। भाजपा गठबंधन सरकार अपने दल के इतने रसूख वाले नेताओं की रक्षा नहीं कर पा रही है तो आम लोगों का क्या होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

2 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

13 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

13 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

14 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

15 घंटे ago