Bihar

बिहार: अपने ही थाने में कैद हुए छपरा के दरोगा साहब, क्यों लगी हथकड़ी?

बिहार के छपरा के सारण जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. सारण में एक एएसआई को गलती की वजह से अपनी ही पुलिस स्टेशन में बंद होना पड़ा. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सारण के एसपी के आदेश पर छपरा के मांझी थाना में एएसआई (ASI) पप्पू कुमार को गिरफ्तार कर के बंद किया गया. एसपी ने एएसआई के साथ-साथ थाने के पीएसआई ओम प्रकाश को भी गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे, लेकिन पप्पू कुमार की गिरफ्तारी के मिलते ही वह फरार हो गया.

सारण के एसपी ने बताया कि एएसआई और पीएसआई पर अवैध वसूली करने का आरोप है. उन्होंने कहा दोनों ने निर्दोष युवक पर शराब बेचने का आरोप लगाकर उससे जबरदस्ती हजारों रुपये की वसूली की. साथ ही उसकी बेरहमी से पिटाई भी की. युवक ने मांझी थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद जांच में सभी आरोप सही पाए गए. इस वजह से एसपी कुमार आशीष ने यह कार्रवाई की है.

क्या है मामला?

एसपी कुमार आशीष ने बताया कि कोपा थाना के साधपुर ग्राम निवासी जनक यादव ने 20 अक्टूबर को मांझी थाना के ASI पप्पू कुमार और पीएसआई ओमप्रकाश के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायत में जनक यादव ने आरोप लगाया था कि पप्पू कुमार और पीएसआई ने नटवर सेमरिया बांध पर रोककर उन्हें पीटा और उनसे पैसे मांगने लगे. ऐसे में जब उन्होंने देने से मना कर दिया तो दोनों ने उन पर शराब बेचने का झूठा आरोप लगा दिया.

कैफै से निकालकर दिए 27 हजार रुपये

जनक यादव ने बताया कि डर की वजह से उन्होंने पास के साइबर कैफे से 27 हजार रुपये निकालकर दोनों के दिए, जिसके बाद उन्होंने उन्हें छोड़ा. एसपी कुमार आशीष ने इस मामले की जांच के आदेश दिए, जिसमें ये पाया गया कि ASI ओमप्रकाश साह और PSI पप्पू कुमार ने जनक यादव से पैसे की मांग की थी और न देने पर उन्हें फंसाने की धमकी भी दी थी.

Avinash Roy

Recent Posts

​कोचिंग के शिक्षक ने शादी का झांसा दे छात्रा से किया दु’ष्कर्म, अश्लील वीडियो किया वायरल, दो शिक्षकों पर FIR

​समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित कोचिंग संस्थान में…

8 घंटे ago

ननिहाल में युवक की संदिग्ध मौत, बहन ने लगाया ह’त्या का आरोप, करंट लगने से मौ’त का दावा; पहुंची कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस 

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध…

9 घंटे ago

भोले नाथ के दर्शन के बाद विद्यापतिधाम स्टेशन पहुंचा युवक, एक सेल्फी ने छीन ली जिंदगी; मालगाड़ी पर चढ़े युवक की हाईटेंशन तार से मौ’त

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : सावन मास की पहली सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक…

9 घंटे ago

नाबालिग से सामूहिक दु’ष्कर्म के विरोध में मुसरीघरारी चौराहे पर NH-28 जाम, मक्के के खेत में मिली थी पीड़िता

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ कथित सामूहिक…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में ठनका गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौ’त, चचेरा भाई गंभीर रूप से झुलसा; बैगन तोड़ने खेत गई थी महिला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा पंचायत के माधोपुर भुआल…

13 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ पॉक्सो का विचाराधीन कैदी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब…

13 घंटे ago