Bihar

मंत्री विजय चौधरी ने मनोरमा देवी को टिकट देने और मुख्यमंत्री के हाथ जोड़ने पर दी सफाई

बिहार विधानसभा के उपचुनाव में बेलागंज से जदयू ने पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी को टिकट दिया है. मनोरमा देवी के आवास पर हाल ही में NIA की छापेमारी हुई थी, उसमें 4 करोड़ से अधिक की राशि और 10 हथियार बरामद किया गया था, उसके बावजूद नीतीश कुमार ने मनोरमा देवी पर विश्वास जताया है.

मनोरमा देवी को टिकट देने पर सफाई :

इस पर विपक्ष की तरफ से सवाल खड़ा किया जा रहा है. मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मनोरमा देवी को टिकट दिए जाने पर सफाई देते हुए कहा मामला अभी जांच में है अभी उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है.

‘कार्यकर्ताओं की डिमांड पर दिया टिकट’ :

मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की डिमांड पर ही टिकट दिया गया है, जांच एजेंसी ने छापेमारी में जो तथ्य इकठ्ठा किया है उस पर मनोरमा देवी के तरफ से कोर्ट में अपनी बात रखी जाएगी. अभी कैसे कोई उनको दोषी मान सकता है.

विजय चौधरी का विपक्ष पर तंज :

विपक्ष की ओर से मुख्यमंत्री के बार-बार हाथ जोड़ने पर भी निशाना साधा जा रहा है, तेजस्वी यादव ने भी कहा है कि हाथ जोड़ने वाले मुख्यमंत्री हो गए हैं . इस पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा हर आदमी हाथ जोड़ता है, अब कोई थप्पड़ चलाना चाहते हैं तो चलाएं.

सीएम के हाथ जोड़ने को विपक्ष ने बनाया मुद्दा :

असल में गृह विभाग की ओर से बापू सभागार में जो नियुक्त दरोगा को नियुक्ति पत्र देने के आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने डीजीपी और गृह सचिव से हाथ जोड़कर खाली पड़े पदों को शीघ्र भरने का आग्रह किया था, विपक्ष इसी को मुद्दा बनाने में लगा है.

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

6 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

7 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

10 घंटे ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

16 घंटे ago