राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के चर्चित नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली एक समय में उनकी कप्तानी में खेलते थे। भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी उनके बैचमेट्स हैं। तेजस्वी ने दावा किया कि वह बहुत अच्छे क्रिकेटर थे, लेकिन इसका वे जिक्र नहीं करते हैं। उनके पैर के दोनों लिगामेंट टूट गए तो उन्हें क्रिकेट छोड़ना पड़ा।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया। बता दें कि राजनीति में आने से पहले तेजस्वी एक क्रिकेटर थे। हालांकि, राजनीति के मैदान में उन्होंने जो सफलता हासिल की, वो क्रिकेट ग्राउंड में नहीं पा सके। वे एक रणजी मैच खेल चुके हैं। आईपीएल में 2008 से लेकर चार सीजन तक वे दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा रहे, मगर कभी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।
तेजस्वी यादव की शुरुआत से क्रिकेट खेलने में रुचि थी। उन्होंने बचपन से ही क्रिकेट की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। जब उनके पिता लालू प्रसाद यादव केंद्र में रेल मंत्री बने, उसी दौरान तेजस्वी का भी क्रिकेट करियर शुरू हुआ। हालांकि, अपने छोटे से करियर में उन्होंने महज 37 रन बनाए और एक विकेट लिया। वह एक ऑलराउंडर खिलाड़ी थे।
तेजस्वी यादव दिल्ली की अंडर-17 और अंडर -19 क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे थे। उस समय वे विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलते थे। दिल्ली की अंडर 15 टीम में वे विराट के कप्तान रहे थे। 2008 में अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें भारतीय टीम में स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर रख गया था।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…