Bihar

‘सर्वे से घबराने की जरूरत नहीं’: राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल बोले-ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में डर, करंट रसीद दिखाने पर उन्हीं के नाम पर रहेगा जमीन

सोमवार की शाम राधामोहन सिंह के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार के राजस्व विभाग के मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल मोतिहारी पहुंचे। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने सर्वे के बारे में जानकारी दी।

कहा कि बिहार में जो भूमि सर्वे का काम चल रहा है इसे लेकर शहरी क्षेत्र में तो ठीक है पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में भ्रम कि स्थिति है। वैसे लोगों को हम बता देना चाहते है कि जिनकी जमीन है उनके पास अपने जमीन का करंट रसीद है, वह केवल सर्वेयर को रसीद दिखाएंगे तो उनकी जमीन उन्हीं के नाम पर रहेगा। जिस जमीन पर विवाद चल रहा हो मामला कोर्ट में है वैसे जमीन को प्रथम चरण में छोड़ देना है।

विवादित जमीन का दूसरे चरण में होगा सर्वे

उन्होंने कहा कि 72 प्रतिशत जमीन पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। शेष बचे 28 प्रतिशत, जिसमें किसी तरह का जमीन विवाद है तो उसे दूसरे चरण में किया जाएगा। उसके लिए अलग से रास्ता निकाला जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का अंग वस्त्र और मोमेंटो दे कर स्वागत किया। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सांसद राधामोहन सिंह जन्मदिन कि बधाई दी। इस मौके पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, मंत्री कृष्ण नंदन पासवान, पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, विधायक सुनील मणि तिवारी, लालबाबू यादव सहित अन्य मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

6 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

6 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

7 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

14 घंटे ago