Bihar

मंत्री अशोक चौधरी को मंत्रिमंडल से बाहर करने की उठने लगी आवाज, जदयू दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर, कहा- जब तक बर्खास्त नहीं तब तक बर्दास्त नहीं…

बिहार सरकार के मंत्री और सीएम नीतीश के करीबी अशोक चौधरी के द्वारा भूमिहार समाज पर दिए गए बयान को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। पक्ष विपक्ष के तमाम भूमिहार नेता अशोक चौधरी का विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब सवर्ण सेना के द्वारा जदयू कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में बिहार सरकार के मंत्री को दस सिर वाला रावण दर्शाया गया है। साथ ही लिखा गया है कि “रावण रुपी अशोक चौधरी”।

जदयू कार्यालय के साथ साथ पटना के अलग-अलग सड़कों पर ये पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर सवर्ण सेना के द्वारा लगाया गया है। साथ ही मंत्री को बर्खास्त करने की मांग भी की गई है। सवर्ण सेना ने कहा है कि जब तक बर्खास्त नहीं तब तक बर्दास्त नहीं। पोस्टर को सवर्ण सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता पुरुषोत्तम राज के द्वारा लगाया गया है। इस पोस्टर को जदयू कार्यालय, इनकम टैक्स गोलंबर समेत कई जगहों पर लगाया गया है।

पोस्टर में अशोक चौधरी को रावण रूपी दिखाया गया है। प्रभु श्रीराम की तस्वीर है और नीचे भूमिहार लिखा गया है। श्रीराम के द्वारा रावण रूपी अशोक चौधरी पर तीर चलाते हुए दिखाया गया है। पोस्टर पर लिखा है रावण रूपी अहंकारी मंत्री अशोक चौधरी का घमंड तोड़ेगा बिहार का भूमिहार समाज। जातिवादी मानसिकता वाले मंत्री को बर्खास्त करो, जब तक बर्खास्त नहीं तब तक बर्दाश्त नहीं।

सवर्ण सेना ने कहा है कि एनडीए को वोट भी दे भूमिहार और अपमान भी भूमिहार दोनों संभव नहीं। बता दें कि अशोक चौधरी ने जब से भूमिहारों को लेकर विवादित बयान दिया है तब से ही बिहार में सियासी हलचल तेज है। भूमिहार समाज के द्वारा अशोक चौधरी का विरोध किया जा रहा है। दरअसल, अशोक चौधरी ने बीते दिन जहानाबाद में भूमिहारों को लेकर विवादित बयान दिया था।

मंत्री अशोक चौधरी ने जहानाबाद संसदीय क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी की हार का ठीकरा भूमिहारों पर फोड़ दिया था। उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रम में भूमिहारों को खुल्लम खुल्ला धमकाया। भूमिहारों को धमकाने के अंदाज में कहा, ऐसे में नहीं मिलेगा विस का टिकट, आपलोगों का कोई उसूल नहीं। इतना ही नहीं भूमिहारों के खिलाफ अति पिछड़ों को भी उकसाने की कोशिश की थी। जिसके बाद से उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

7 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

8 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

8 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

14 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

15 घंटे ago