Bihar

रोहिणी आचार्य ने प्रशांत किशोर को कहा- ‘राजनीतिक टट्टू’, बोली- अजब बचकानी बात करते हो पीके पांडेय जी

दो अक्टूबर को पार्टी बन रही जनसुराज और इसके संस्थापक प्रशांत किशोर पर सियासी हमले होने लगे हैं। इस रविवार को पटना के बापू सभागार में जनसुराज की ओर बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें हजारों लोग शामिल हुए थे। प्रशांत किशोर ने अपने संबोधन के दौरान सीएम नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर हमला बोला था। अब लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या ने पलटवार किया है। उन्होंने पीके को जवाब देते कहा कि अजब बचकानी बात करते हो पीके पांडेय जी। पैदल चलने और राजनीतिक समझ रसूख व पकड़ रखने में क्या संबंध है? अगर पैदल चलना ही राजनीति है और गवर्नेंस की समझ व प्रभाव का पैमाना होता तो सारे मैराथन धावक देश के प्रधानमंत्री होते। किसी राज्य के मुख्यमंत्री और बड़े नेता होते।

पीके की तुलना मैराथन धावक से कर दी

राजनीतिक पंडितों की मानें तो रोहिणी ने सोशल मीडिया पर दिए गए बयान से प्रशांत किशोर के बारे में जनता को स्पष्ट संदेश देना चाह रही है। वह बताना चाहती हैं कि पदयात्रा से बिहार की राजनीति में पकड़ रखने का कोई मतलब नहीं है। वह प्रशांत किशोर के राजनीतिक प्रभाव को भी सिरे से खारिज कर रही हैं। उन्होंने उनकी तुलना मैराथन के धावक से कर दी। इतना ही नहीं उन्हें राजनीतिक टट्टू तक कह दिया।

प्रशांत किशोर ने राजद को दी खुली चुनौती 

एक सितंबर को पटना में प्रशांत किशोर ने लालू प्रसाद और उनकी पार्टी पर हमला बोला था। कहा था कि राष्ट्रीय जनता दल के लोग जो पिछले 30 वर्षों से मुसलमान के रहनुमा होने का दावा करते हैं, मैंने उनको आज इस सभा और इस मंच के जरिए चुनौती दे रहा हूं कि अगर वह यह कह रहे हैं कि जनसुराज के लोग आएंगे, कोई मुसलमान उनको वोट देगा तो वोट बंटेगा, तो मैं उनको यह कह रहा हूं कि जहां भी आपके मुस्लिम उम्मीदवार जीते हुए हैं आप वहां मुस्लिम उम्मीदवार खड़ा कीजिए। आप जहां मुस्लिम उम्मीदवार खड़ा करेंगे मैं वहां मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू उम्मीदवार खड़ा कर के चुनाव लडूंगा। प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनता दल को चुनौती देते हुए कहा कि विगत 30 वर्षों से जिन मुसलमान का तुम वोट लेते रहे हो उसकी हकमारी बंद करो और हिम्मत हो तो उनकी आबादी के हिसाब से टिकट देकर दिखाओ। वोट तो तुमने लिया है यह हमने उनको चुनौती दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

5 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

5 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

6 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

13 घंटे ago