Bihar

बिहार: गर्भवती पत्नी और साली को गो’ली मारकर पति ने की खु’द’कुशी, दंपति की मौ’त, साली की हालत नाजुक

पटना के बाढ़ में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है. एक शख्स ने अपनी पत्नी और साली को गोली मार दी. इस हमले में हमलावर की पत्नी की मौत हो गयी जबकि साली की हालत गंभीर है. पत्नी व साली दोनों के गर्भवती होने की बात भी सामने आ रही है. वहीं दोनों को गोली मारने के बाद पति ने खुद को भी गोली मार ली और खुदकुशी कर ली. घटना में पति-पत्नी की मौत हो चुकी है. जबकि हमला करने वाले शख्स की साली की हालत गंभीर है. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. पंडराक के बिहारी बीघा की यह घटना है.

पत्नी की मौत, साली की हालत गंभीर

पंडारक के बिहारी बीघा की इस घटना ने सबको झकझोर दिया है. वहीं आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी. पुलिस भी सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया. गोली लगने से जख्मी हमलावर की साली की सांसें चल रही थी. फौरन उसे अस्पताल पहुंचाया गया.

क्या बोले पुलिस पदाधिकारी?

इस घटना को लेकर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि हमला करने वाले शख्स का नाम दीपक कुमार था. प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि घरेलु विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. दीपक कुमार की पत्नी अपने ससुराल से कुछ महीने पहले लौट आयी थी. उसके साथ ससुराल में मारपीट की बात सामने आयी है. चर्चा है कि दीपक अपनी पत्नी को वापस ले जाने का प्रयास कर रहा था.

दीपक की पत्नी और साली दोनों गर्भवती थी

आशंका है कि दीपक की पत्नी उसके साथ वापस ससुराल जाने को तैयार नहीं थी, जिससे आक्रोश में आकर इस घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. दीपक कुमार की पत्नी और साली दोनों के गर्भवती होने की बात सामने आयी है. पत्नी की मौत हो चुकी है जबकि साली गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

2 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

2 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

2 घंटे ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

7 घंटे ago