Bihar

मेरे कंधे पर बैठ मेरे दामाद का शिकार मत कीजिए, भूमिहार बयान पर अशोक चौधरी का नया स्टेटमेंट

नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी को भूमिहार समाज को लेकर दिए बयान पर सियासत इतनी तेज हुई कि उन्हें सफाई देना पड़ा। अशोक चौधरी को अपनी पार्टी जदयू का भी साथ नहीं मिला। नेताओं ने इस बयान से ना सिर्फ किनारा कर लिया बल्कि नीरज समेत कुछ नेताओं ने नाम लिए बगैर असहमति भी जता दी। एनडीए सहयोगी बीजेपी ने भी अशोक चौधरी के बयान पर अपना विरोध जता दिया।

अब अशोक चौधरी अपने बयान से तो पीछे हटे ही अपने दामाद का नाम आगे कर दिया। कह रहे हैं कि मैंने भूमिहार समाज में अपनी बेटी की शादी की है। कुछ लोगो मेरे कंधे पर बैठ कर मेरे ही दामाद का शिकार करना चाहते हैं। पिछले दिनों जहानाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी कैंडिडेट चंदेश्वर चंद्रवंशी की हार के लिए भूमिहार समाज को जिम्मेदार ठहराया था। कहा था कि इस समाज को मैं अच्छी तरह से जानता हूं।

पटना में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि मैंने कभी भूमिहार समाज के लिए गलत बात नहीं की और कभी विरोध नहीं किया। इस समाज से मेरा पुराना नाता है। मेरी बेटी की शादी इसी समाज के शायन कुणाल से हुई है जो कुशोर कुणाल के बेटे हैं। अब कुछ लोग मेरे कंधे पर बैठकर मेरे ही दामाद का शिकार करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि जहां भी जाते है लोग कहते हैं कि दामाद के लिए टिकट मांग रहे हैं। जबकि ऐसी कोई बात नहीं है। जहानाबाद जाते हैं तो कहते हैं घोसी लड़ाना चाहते हैं, बरबीघा जाते हैं तो कहते हैं वहां लड़ाना चाहते हैं, समस्तीपुर जाते हैं तो कहते हैं वहां लड़ाना चाहते हैं। मेरा दामाद कोई कमला हैरिस या पुतिन हो गए जो इतनी चर्चा हो रही है। मेरे दामाद शायन कुणाल लॉ करके अपना फॉर्म चला रहे हैं। उन्हें वही करने दीजिए।

जहानाबाद में दिए बयान को लेकर उन्होंने कहा कि मैं जातिवाद नहीं करता। किसी समाज को आहत करने की मेरी मंशा भी नहीं है। लेकिन कुछ लोग पार्टी में रहते हुए पार्टी को कमजोर कर रहे हैं उनके लिए बात कही थी। अशोक चौधरी के निशाने पर जहानाबाद के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा और उनके पूर्व विधायक बेटे थे। सफाई में अशोक चौधरी ने कहा कि मैं भूमिहार समाज के लोगों की गोद में पला और बढ़ा। मेरे पिताजी को श्रीबाबू और महेश बाबू ने पढ़ाया था। श्री बाबू ने मेरे पिताजी को 25 लाख रुपए का मुख्यमंत्री ग्रांट दिया। उन्होंने मेरे पिताजी को कहा कि पटना हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने का आदेश दिया। अब मैंने इसी समाज में अपनी बेटी का ब्याह किया है। इस समाज से मेरा गहरा नाता है।

उन्होंने कहा कि जहानाबाद में हमने भूमिहार समाज के प्रति अच्छी बात कही। मेरे समधी किशोर कुणाल एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं तो मैं भूमिहार के बारे में कुछ गलत कैसे कह सकता हूं। मैंने उनके बारे में कहा था जो पार्टी में रहकर पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त रहे। लोगों ने जहानाबाद में चंदेश्वर चंद्रवंशी को अति पिछड़ा बना दिया तो ललन सिंह को मुंगेर में भूमिहार बना दिया। ललन बाबू को अति पिछड़ा ने इसी भ्रम में वोट नहीं दिया जो मंडल कमीशन से लेकर समता पार्टी काल और आज तक भी नीतीश कुमार के साथ हैं। मैंने इसी भावना के खिलाफ अपनी बात कही थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

19 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

20 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

1 दिन ago