Bihar

‘नहीं आना है तो न आएं, ठीक है…’, नीतीश कुमार के गलती वाले बयान पर लालू यादव का पहला रिएक्शन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन के साथ दो बार जाने की गलती बताने वाले बयान पर आरजेडी चीफ लालू यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होने कहा कि ठीक है नहीं आना है तो न आएं। ये बयान लालू यादव ने पटना से मुंबई रवाना होने के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान दिया। इससे पहले तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार के लिए सभी दरवाजे बंद होने की बात कह थी। राजद सुप्रीमो ने कहा कि आज से यात्रा शुरू कर दी है, वो बिहार में सभी जगह जाएंगे।

पटना एयरपोर्ट पर लालू यादव से जब पत्रकारों ने पूछा कि नीतीश कुमार कह रहे हैं कि महागठबंधन के साथ जाना उनकी गलती थी। और अब इधर-उधर नहीं जाएंगे। जिसके जवाब में लालू यादव ने कहा कि न आएं तो ठीक ही है।

आपको बता दें हार्ट की जांच कराने के लिए लालू यादव आज मुंबई रवाना हुए हैं। लालावती अस्पताल में उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। और अब चेकअप और टेस्ट कराने के लिए मुंबई रवाना हुए हैं। हाल ही लालू यादव सिंगापुर से रूटीन चेकअप कराकर लौटे हैं। करीब 10 दिनों तक वो सिंगापुर में रहे थे। और बेटी रोहिणी आचार्य के घर पर ही रूके थे। पटना लौटते ही काफी एक्टिव भी दिखे, दानापुर में गणपति उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया था।

आपको बता दें इससे पहले तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार पर हमला बोला था। और कहा था कि जब उन लोगों को महागठबंधन में वापस आने की तड़प उठती है तो गिड़गिड़ाकर पैर पकड़ लेते हैं, कि हमको ले लीजिए। दो-तीन बार हम लोगों ने कल्याण कर दिया। लेकिन अब कोई मतलब नहीं है उन लोगों को वापस लेने का। तेजस्वी यादव नीतीश सरकार को प्रदेश की कानून व्यवस्था पर लगातार घेर रहे हैं। और आज कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का समस्तीपुर से आगाज भी किया है। बिहार में सियासी अटकलें भी तेज हैं। एक तरफ नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी कहते हैं कि उनके संपर्क में आरजेडी के नेता है। तो वहीं तेजस्वी ने कहा कि खुद अशोक चौधरी बीजेपी के टच में हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

4 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

5 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

5 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

6 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

15 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

16 घंटे ago