Bihar

बिहार: जान देने के इरादे से गई थी… लेकिन पटरी पर ही सो गई, ड्राइवर ने चलती ट्रेन रोकी, फिर आधे घंटे लड़की का चला ड्रामा

मोतिहारी के रेलवे ट्रैक पर एक लड़की ने जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। ड्रामा ऐसा किया कि वह लड़की रेलवे ट्रैक पर सो गई, जिस वजह से बहुत देर तक ट्रेन रुकी रही। काफी कोशिश के बाद उसे रेलवे पटरी से हटाया जा सका और फिर ट्रेन अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो सकी। मामला चकिया रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल का है।

पटरी पर लेटे देख चालक ने रोक दी ट्रेन, फिर जमकर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा 

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि 15556 नंबर की लोकल ट्रेन बापूधाम मोतिहारी से पाटलिपुत्र के लिये जा रही थी। इसी दौरान पावर हाउस के पास समपार संख्या 136 के पास रेल ट्रेक के बीच एक लड़की लेटी हुई थी। इसके पीठ पर पिठू बैग था। ट्रेन चालक लड़की को देखकर ट्रेन को रोक दिया और इंजन से उतर कर लड़की वहां से हटने के लिए कहा, लेकिन वह लड़की न तो कुछ बोल रही थी और न ही रेलवे ट्रेक से हट रही थी।

धीरे-धीरे यहां भारी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। फिर लड़की को खोजते हुए उनके परिजन भी वहां पहुँच गये और उसे ले जाने लगे, लेकिन लड़की घर जाने के लिए तैयार नहीं हो रही थी। काफी देर तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और फिर उसके घर की महिला ने उसे रेलवे पटरी से जबरन हटाया और फिर ट्रेन अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल पड़ी।

युवती की पहचान करने में जुटी रेलवे पुलिस 

इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेन चालक की तत्परता से लड़की की जान बच गई। लड़की आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रेक के बीच सो गई थी। इस हाई वोल्टेज ड्रामा की वजह से काफी देर तक चकिया आउटर सिग्नल पर ट्रेन रुकी रही। लड़की बार-बार ट्रेन से कटने के लिए लोगों से अपना हाथ छुड़ा रही थी। लेकिन स्थानीय महिलाओं ने इसको जकड़ लिया तब जाकर ट्रेन खुल सकी। चालक ट्रेन को रोक कर छात्रा को लाइन से हटाने की कोशिश करता रहा पर छात्रा लाइन से हटने को तैयार नही थी तब कुछ स्थानीय महिलाओं ने उक्त छात्रा को जबरदस्ती लाइन से हटाया। इस क्रम में यह छात्रा इन महिलाओं से भी उलझ पड़ती थी। जब महिलाओं ने इस लड़की को खरी-खोटी सुनाने लगी। लड़की बार-बार कह रही थी कि भागो, तुमलोग कौन हो मुझको हटाने वाले। वह इन महिलाओं से कह रही थी कि मैं तुमसे ज्यादा समझदार हूं। इसके बर्ताव और एक्टिविटी को देखकर कई लोग कह रहे हैं कि यह लड़की मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रही है। उक्त लड़की को पुलिस ने अपनी हिरासत में रखा है और इसकी पहचान कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में 23 नवंबर को होगा AISA का आठवां जिला सम्मेलन, पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…

10 घंटे ago

बच्चों को दी गई पाॅक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की जानकारी, लगुनियां सूर्यकंठ स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जाने के दौरान प्रधान शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, छानबीन में जुटी अंगारघाट थाने की पुलिस

समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…

16 घंटे ago