Bihar

समस्तीपुर स्टेशन पर LN मिश्रा की ब’म मारकर ह’त्या मामले में उम्रकैद काट रहे ह’त्यारों की अपील, नवंबर में अदालत करेगी सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि वह पूर्व रेल मंत्री एल.एन. मिश्रा की हत्या के मामले में दोषियों की अपील पर नवंबर में सुनवाई करेगा। मिश्रा की हत्या 1975 में बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर हुए विस्फोट में हुई थी। कोर्ट ने कहा कि यह घटना करीब पांच दशक पुरानी है।

जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह और अमित शर्मा की पीठ ने अपीलों को 29 नवंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया। इसके अलावा हाइकोर्ट ने चारों दोषियों और सीबीआई के वकीलों से अपना पक्ष रखने को कहा।

चारों दोषियों संतोषानंद, सुदेवानंद, गोपालजी और अधिवक्ता रंजन द्विवेदी ने अपनी दोषसिद्धि और उम्रकैद के खिलाफ अपील दायर की है। सुनवाई के दौरान अपीलकर्ताओं की ओर से स्थगन की मांग की गई। इस पर हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले में आगे कोई स्थगन नहीं दिया जाएगा।

यह था मामला

एलएन मिश्रा को समस्तीपुर में ग्रेनेड विस्फोट में घातक चोटें आईं, जहां वे 2 जनवरी, 1975 को ब्रॉड गेज लाइन के उद्घाटन के लिए गए थे। उन्हें उपचार के लिए समस्तीपुर से दानापुर ले जाया गया। वहां 3 जनवरी, 1975 को उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने चार लोगों को आजीवन कारवास की सजा सुनाई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

20 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago