Bihar

लालू यादव के समय सीएम हाउस में बैठते थे अपराधी… तेजस्वी ने कहा- सबूत कहां है, दिखाओ

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को एक बार फिर बिहार में बढ़ रहे अपराध को लेकर बिहार सरकार पर निशना साधा है. तेजस्वी ने कहा कि आज बिहार की हालात भयावह हो गई है. हालांकि तेजस्वी से जब यह पूछा गया कि सत्ता पक्ष के लोग तो कह रहे हैं कि आपके पिता के कार्यकाल में CM हाउस में अपराधी बैठते थे तो यह सुनते ही तेजस्वी भड़क गए और मीडियाकर्मियों से ही सवाल पूछ दिया. तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से सवाल पूछते हुए कहा कि आरजेडी की सरकार में सीएम हाउस में अपराधी बैठते थे इसका सबूत कहां है.

वहीं तेजस्वी ने बीजेपी और नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि BJP के कई नेता अपराधियों के साथ बैठते हैं. ये लोग कई लोगों को संरक्षण दिये हुए हैं. सीएम हाउस में कितने अपराधी बैठते हैं. उसकी तस्वीर भी हमने सार्वजनिक की है. लेकिन, इन लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ा. वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि खैर हम तो यही कहते हैं कि पीड़ितो को न्याय दो आप लोग सत्ता में है और बिहार में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखो. जब तेजस्वी से आज की बैठक को लेकर सवाल किया गया तो तेजस्वी सवाल को टालते नजर आए. सिर्फ इतना कहा कि बैठक होते रहती हैं.

लालू यादव ने बुलाई है अहम बैठक

बता दें, लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. इस बैठक में आरजेडी के चारों सांसद, सभी विधायक और विधान परिषद के सदस्यों बुलाया गया है. बैठक की कवरेज से मीडिया को दूर रखा गया है. RJD कार्यालय में बैठक के दौरान आज मीडिया की इंट्री पर रोक रहेगी. मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि यह बैठक पार्टी की अंदरूनी बैठक है इस लिये मीडिया को फिलहाल इंट्री नहीं दी जा रही है. हम अकेली ऐसी पार्टी नहीं है जो अपने आंतरिक बैठक में मीडिया की इंट्री पर रोक लगाई है.

10 सितंबर से यात्रा पर जाएंगे तेजस्वी यादव, समस्तीपुर से शुरुआत 

दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए तेजस्वी यादव 10 सितंबर से एक बार फिर बिहार की यात्रा पर निकलने वाले हैं. तेजस्वी अपनी इस आभार यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से बात करेंगे. यात्रा के दौरान कोई सभा नहीं होगी. तेजस्वी की यात्रा की शुरुआत समस्तीपुर जिले से होगी. तेजस्वी की यह यात्रा 17 सितंबर चक चलेगी. इस दौरान तेजस्वी यादव दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी और मुजफ्फरपुर का दौरा करेंगे. अपनी यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव हर जिले में 2 दिन बिताएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

21 मिनट ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

35 मिनट ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

49 मिनट ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

11 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

15 घंटे ago