Bihar

‘क्या उखाड़ लेगा मुकेश सहनी, हम CM के रिश्तेदार हैं’, थानेदार की भद्दी गालियां देते ऑडियो वायरल; SP ने दिए जांच के आदेश

बिहार के गया जिले से एक थाना प्रभारी की दबंगई का मामला सामने आया है. थाना प्रभारी ने स्वयं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का रिश्तेदार बताते हुए मुकेश सहनी की पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष को जमकर धमकाया. पूरे मामले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

थाना प्रभारी को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि मुकेश सहनी मेरा क्या बिगाड़ लेंगे. मैं मुख्यमंत्री का रिश्तेदार हूं. ऑडियो वायरल होने के बाद गया पुलिस हरकत में आई. गया के सीनियर एसपी आशीष भारती ने वायरल ऑडियो की जांच का आदेश दे दिया है. यह पूरा मामला गया जिले के आमस थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक गया जिले के आमस थाना के थानाध्यक्ष इंद्रजीत का गाली गलौज करने का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार की बाइक चोरी हो गई थी. उसी को लेकर आमस थाना गए थे. वीआईपी के पीड़ित नेता ने जैसे ही थाना प्रभारी को गुड मॉर्निंग बोला, वह आग बबूला हो गए. उस वक्त इतना गुस्सा में थे कि उन्होंने वीआईपी के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी पर भी जमकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे.

वीडियो जमकर हो रहा है वायरल

गया जिले के आमस थाना प्रभारी का वायरल ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद रातोंरात सोशल मीडिया पर छा गया. इस संबंध में एसएसपी आशीष भारती ने वायरल ऑडियो की जांच का आदेश दे दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

ताजपुर में हुए प्रोपर्टी डीलर ह’त्याकांड मामले फरार चल रहे अभियुक्तों द्वारा फिर से एक और प्रोपर्टी डीलर के हत्या की रची जा रही साजिश !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल…

2 घंटे ago

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

12 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

12 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत 7 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक बाल तस्कर भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम में 100 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…

13 घंटे ago